{"_id":"b97fc1325988039b5fb79a08f37730eb","slug":"rural-tourism-policy-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज गांव के लिए रूरल टूरिज्म पॉलिसी जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरिटेज गांव के लिए रूरल टूरिज्म पॉलिसी जल्द
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Jan 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की तर्ज पर प्रदेश सरकार हेरिटेज होटल नीति के बाद अब हेरिटेज गांव के लिए रूरल टूरिज्म पालिसी लाने वाली है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के रास्ते खुलेंगे और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। प्रदेश के सचिव पर्यटन एवं महानिदेशक अमृत अभिजात ने कहा कि नई नीति के जल्द जारी होगी। उन्होंने बताया कि आगरा में बरारा के बाद होलीपुरा, कछपुरा गांव पर्यटक ग्राम बनाए जा रहे हैं और प्रो-पूअर डेवलपमेंट पर सितंबर के महीने में वर्ल्ड बैंक और केंद्र सरकार के साथ भी करार हो जाएगा।
महानिदेशक पर्यटन अमृत अभिजात ने बताया कि लखनऊ में 14 जनवरी से लखनऊ दर्शन की शुरुआत हो रही है। इसी तरह आगरा दर्शन भी शुरू कराया जाएगा। पालीवाल पार्क में टॉय ट्रेन चलाने का प्रस्ताव अगर पर्यटन विभाग को दिया जाए तो इस पर वह कार्रवाई कराएंगे। इससे पहले सर्किट हाउस में मेरा आगरा कांटेस्ट की समीक्षा की। उन्होंने ताजगंज प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यटन निदेशक अभिलाष शर्मा, एडीए उपाध्यक्ष मनीषा त्रिघाटिया, नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार, पर्यटन संगठनों से राजीव तिवारी, रमेश वाधवा, देवाशीष भौमिक आदि मौजूद रहे।
लायन सफारी से चंबल सफारी आएगी कार रैली
31 जनवरी को ताज चैलेंज कार रैली इटावा केे लायन सफारी से शुरू होगी जो चंबल सफारी, बटेश्वर होते हुए आगरा आएगी। डीजी टूरिज्म अमृत अभिजात ने कहा कि कार रैली से पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
लपकों पर नियंत्रण प्रशासन की जिम्मेदारी
ताजमहल और स्मारकों के पास लपकों के आतंक के सवाल पर डीजी टूरिज्म ने कहा कि यह सामाजिक समस्या है और इस पर प्रशासन को कार्रवाई करनी है। वह केवल प्रशासन से कह ही सकते हैं। उन्होंने सिविल एन्कलेव के लिए भूमि अधिग्रहण में हो रही देरी पर कहा कि राज्य सरकार से अधिग्रहण के लिए शासनादेश जारी कराने की वह पहल करेंगे।