फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Runners to participate in Taj Half Marathon, no entry on Sunday

Agra News: ताज हाफ मैराथन में दौड़ेंगे धावक, रविवार को रहेगी नो एंट्री

Sat, 07 Feb 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 07 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Runners to participate in Taj Half Marathon, no entry on Sunday
आगरा। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से रविवार को आगरा ताज हाफ मैराथन 2026 (एटीएचएम-2026) का आयोजन किया जा रहा है। स्टेडियम से कलाल खेरिया होकर वापस स्टेडियम पर समाप्त होने वाली दौड़ के दौरान मैराथन मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही शहर में नो एंट्री लागू रहेगी। यातायात पुलिस वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालेगी।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि मैराथन एकलव्य स्टेडियम से होकर रमाडा कट से यूटर्न लेकर वापस स्टेडियम तक होना है। रविवार की भोर 4 बजे से होने वाले आयोजन में मैराथन के साथ कई अन्य श्रेणियों की दौड़ भी आयोजित होंगी। इनमें 21.1 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी मैराथन और 5 किमी मैराथन मुख्य हैं।
विज्ञापन

मैराथन के लिए प्रतिभागी एकलव्य स्टेडियम से क्लब चौराहा, तारघर चौराहा, करियप्पा चौराहा, अमर सिंह गेट होकर हाथीघाट तिराहा से यू-टर्न लेकर विक्टोरिया पार्क तिराहा, पुरानी मंडी चौराहा, फूल सय्यद चौराहा, ताज व्यू तिराहा, बसई मंडी, टीडीआई मॉल, तोरा चौकी होते हुए कलाल खेरिया से यू-टर्न लेकर वापस एकलव्य स्टेडियम का मार्ग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर देर रात 3 बजे से नो एंट्री लागू की है। सभी नो एंट्री पास निरस्त किए गए हैं। मैराथन मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों को दौड़ समाप्ति तक प्रतिबंधित किया जाएगा। वाहनों काे वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वह सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed