Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Runners from across the country and abroad will participate in the Indira Marathon

Agra News: इंदिरा मैराथन में दौड़ेंगे देश-विदेश के धावक

Wed, 11 Nov 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Runners from across the country and abroad will participate in the Indira Marathon
आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से 41वीं अखिल भारतीय इनामी इंदिरा मैराथन और हाफ मैराथन का आयोजन 19 नवंबर को प्रयागराज में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश-विदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय धावक हिस्सा लेंगे। दौड़ ऐतिहासिक आनंद भवन से सुबह छह बजे शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में संपन्न होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। 42.195 किलोमीटर की पूर्ण मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को दो लाख, द्वितीय को एक लाख और तृतीय को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 10-10 हजार रुपये के 11 सांत्वना पुरस्कार भी मिलेंगे।
विज्ञापन

वहीं, 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 11 हजार रुपये रखा गया है। इस वर्ग में पांच हजार 100 रुपये के तीन सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा मंडल संजय शर्मा के अनुसार, प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक धावक 17 नवंबर तक अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। इसके लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, कंपनीबाग, प्रयागराज के कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा indiramarathon.co.in वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण और indiramarathononprayagraj@gmail.com पर ईमेल से भी प्रविष्टि भेजने की सुविधा है। समय से पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी। धावक निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर अपना सीने का नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed