फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Runkta also suffer the brunt of saltwater

रुनकता में भी झेल रहे खारे पानी का दंश

Mon, 11 Apr 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Mon, 11 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Runkta also suffer the brunt of saltwater
रुनकता में भी झेल रहे खारे पानी का दंश - फोटो : Amar Ujala
क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पानी खारा होने के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में जोड़ों का दर्द, टाइफाइड और मलेरिया जैसी शिकायतें रहती हैं। ब्लॉक अछनेरा के रुनकता, सींगना, नगला भूपाल, सींगना बुर्ज, अरसेना आदि गांवों के लोगों का कहना है कि यहां पानी को पीने योग्य बनाने वाला आरओ प्लांट भी कारगर साबित नहीं हो पा रहा है। गांव भिलावटी के शिवा चौधरी ने बताया कि यहां के पानी में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा होने के कारण दांतों और पैरों में लोगों को अक्सर शिकायत रहती है। गांव में आधा दर्जन परिवार इसकी चपेट में हैं। सींगना बुर्ज निवासी भूदेवी (74) जोड़ों में दर्द से परेशान रहती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले पांच साल से उनकी समस्या अधिक बढ़ गई है। सींगना के सरपंच तालेवर ने बताया कि दस साल पहले मीठे पानी के लिए मुख्यमंत्री योजना के तहत गांव के बाहर टंकी बनवाई गई थी। कुछ चलने के बाद टंकी अब पूरी तरह बंद पड़ी है। इसके संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed