फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rumors of kidnapping a young man enter the house, spread of kidney thief

घर में घुसा युवक पकड़ा, किडनी चोर आने की अफवाह फैली

Tue, 02 Feb 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rumors of kidnapping a young man enter the house, spread of kidney thief
कासगंज में सोशल मीडिया पर फैली किडनी चोर गिरोह की अफवाह का स्क्रीन शॉट - फोटो : KASGANJ
सोरों(कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र गांव पचलाना में एक युवक सोमवार देररात एक घर में कूद गया। खटपट की आवाज होने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इधर, मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर जिलेभर में किडनी चोर गिरोह की सक्रियता की अफवाह फैल गई और मेसेज वायरल हुआ कि सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव पचलाना में गिरोह देखा गया। गिरोह के अन्य सदस्य तो भाग गए लेकिन एक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गंाव पचलाना में सोमवार रात तकरीबन डेढ़ बजे एक युवक एक घर में कूद गया। खटपट की आवाज होने पर परिवार के सदस्य जाग गए और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। शोरशराबे की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार को घटना को लेकर सोशल मीडिया पर किडनी चोर गिरोह का एक सदस्य पकड़े जाने की अफवाह फैल गई। हालांकि पुलिस ने किडनी चोर गिरोह की सक्रियता को नकार दिया। पुलिस के मुताबिक एक मंदबुद्धि युवक घर में घुसा था, जो अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- गांव पचलाना के एक घर में एक मंदबुद्धि युवक घुस गया था। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के सुपुर्द किया है। किडनी चोर की अफवाह गलत है। आरोपी अपना नाम पता भी नहीं बता पा रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी, सोरों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed