फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rumor spread of Asif and Salman meeting

Agra News: आसिफ और सलमान मिलने की फैली अफवाह

Sat, 13 Apr 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rumor spread of Asif and Salman meeting
कासगंज। शुक्रवार की देर सायं लापता तीन किशोरों के शव नहीं मिल पाए थे। ऐसी स्थिति में परिवार के लोगों को आसिफ और सलमान के जिंदा होने की सूचना मिली। हालांकि यह अफवाह ही साबित हुई। जानकारी पाकर आनन-फानन में मौैके पर पहुंचे दोनों के परिजन को मायूसी ही हाथ लगी। दरअसल, सर्च ऑपरेशन के दौरान अफवाह उड़ी थी कि नहर के गोपालपुर झाल पर दोनों जीवित अवस्था में मिले हैं तो परिवार के लोग रात्रि के समय ही इस आशा में दौड़ पड़े, कि सलमान और आसिफ जिंदा हैं, लेकिन घंटों कवायद के बाद परिवार के लोगों को निराशा ही हाथ लगी। तरह-तरह की चर्चाएं उड़ती रही। घटना स्थल से लेकर हादसे के शिकार किशोरों के गांव तक तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे। नहर पर जाहिद के मामा चांद मियां ने बताया कि रात में लोग इधर-उधर भाग-दौड़ करते रहे, लेकिन यह सूचना गलत निकली। रात को ही सलमान का शव साढ़े ग्यारह बजे करीब नहर में ऊपर उतराता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed