फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rules were violated and the foam warehouse was reduced to ashes.

Agra News: नियमों को लगाई आग, राख हुआ फोम गोदाम

Wed, 21 Jan 2026 03:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Rules were violated and the foam warehouse was reduced to ashes.
आग बुझाते दमकलकर्मी
आगरा। घनी आबादी वाले नाई की मंडी के बड़ा गालिबपुरा स्थित नेहरा वाली गली में मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से मकान में संचालित फोम गोदाम में भीषण आग लग गई। धुआं उठने पर पहली मंजिल पर रह रहे मकान मालिक इमरान उर्फ भोलू को पता चला। बाहर आते समय उनकी मां मुमताज झुलस गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। नियमों को दरकिनार कर छह फीट की गली में गोदाम का संचालन हो रहा था। आग बुझाने के उपकरण भी नहीं थे। इसके कारण गोदाम तक दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच सकीं। बाद में दो गाड़ियों से 30-30 मीटर के 13 पाइप जोड़कर पानी डाला गया। तब दो घंटे में आग बुझ सकी। गोदाम मालिक ने लाखों के नुकसान की बात कही।
विज्ञापन

घटना सुबह 8:30 बजे की है। नेहरा वाली गली निवासी इमरान उर्फ भोलू के मकान के भूतल पर दो कमरे बने हैं। इनमें बिल्लोचपुरा, ताजगंज निवासी जुनैद फोम का गोदाम चलाते हैं। पहली मंजिल पर इमरान, अपनी मां मुमताज और पत्नी के साथ रहते हैं। इमरान ने बताया कि गोदाम बंद था। सुबह धुआं निकलने पर उन्हें जानकारी हुई। वह भूतल पर आए तो लपटें उठ रही थीं। यह देखकर वो घबरा गए और शोर मचा दिया। पत्नी और मां सीढि़यों से नीचे आ रही थीं तभी मां के हाथ झुलस गए।
विज्ञापन

गली में आसपास घर बने हुए थे। लपटें और धुआं देखकर लोग घरों से बाहर आ गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। वहीं सूचना पर पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गईं मगर संकरी गली होने के कारण दमकलकर्मी गोदाम तक नहीं जा सकीं। फिर पाइपों को जोड़कर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। दो घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। जांच की जा रही है। गोदाम मालिक ने लाखों के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
संकरी गली में जूता-केमिकल कारखाने और गोदाम
जगदीशपुरा, नाई की मंडी, मंटोला की गलियों में कई जूता-केमिकल के कारखाने और गोदाम चल रहे हैं। इनमें आग बुझाने के इंतजाम तक नहीं है। कई बार अग्निकांड की घटनाओं के बाद भी इन पर रोक नहीं लग सकी है। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग लगने की घटनाएं होती हैं। पूर्व में आबादी वाले क्षेत्र में केमिकल के भंडारण को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम ने अभियान चलाया था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। चंद दिन के बाद फिर वही हालात हो गए।


--------
देर तक सुलगते रहे फोम के बंडल
मकान मालिक इमरान ने बताया कि मां हाथ झुलसने पर मां को अस्पताल लेकर गए थे। वह खतरे से बाहर हैं। अगर कुछ देर हो जाती तो हम सब पहली मंजिल पर फंस जाते। दोपहर में फोम के बंडल निकाले गए तो वह सुलग रहे थे। बंडल खोलते समय कुछ लोगों के हाथ झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed