फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rules for driving license have changed now you will have to give the test on traffic track

DL: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बदल गए नियम, अब ट्रैफिक ट्रैक पर देना होगा टेस्ट...

Tue, 29 Apr 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 09:02 AM IST
सार

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 30 अप्रैल के लिए टेस्ट की प्रक्रिया में बदलाव कर दिया जाएगा। अब आवेदकों को ट्रैफिक ट्रैक पर टेस्ट देना होगा।
 

विज्ञापन
Rules for driving license have changed now you will have to give the test on traffic track
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ड्राइविंग लाइसेंस की राह अब आसान नहीं होगी। आवेदक को ट्रैफिक ट्रैक पर वाहन चलाकर टेस्ट देना होगा। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। हल्की सी चूक से लाइसेंस हासिल करने का सपना टूट जाएगा। जिले में पहले प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र का शुभारंभ 30 अप्रैल को होने वाला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर... मई के पहले सप्ताह में दो दिन बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म
विज्ञापन





 

अभी तक ऐसे होता था टेस्ट
संभागीय परिवहन विभाग में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के बाद स्थाई लाइसेंस के लिए आवेदक को वाहन चलाकर टेस्ट देना होता है। अभी तक यह टेस्ट आरटीओ अधिकारी पुलिस लाइन मैदान पर लेते आए है। यहां पर आवेदक को अपना वाहन खुद लेकर पहुंचना पड़ता है। अधिकारी के सामने वाहन चलाकर दिखाना होता है और टेस्ट हो जाता है। अब ऐसा नहीं चल सकेगा।

ये भी पढ़ें -  UP: सांसद रामजीलाल सुमन का करणी सेना को तगड़ा जवाब, टूट जाऊं या झुक जाऊं...गलतफहमी नहीं पालना
 
विज्ञापन

पहला प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र
जिले में पहले प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र का शुभारंभ 30 अप्रैल से होने जा रहा है। यहां पर हर आवेदक को ट्रैफिक ट्रैक पर दो व चारपहिया वाहन चलाकर दिखाना होगा। एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा ने बताया कि केंद्र का शुभारंभ मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह करेंगे। अब लाइसेंस के लिए टेस्ट आसानी से हो सकेंगे। यह केंद्र अरतौनी सिकंदरा में खुल रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: एटा में तैनात दरोगा हेमंत कुमार की मौत...अचानक से बिगड़ी तबीयत और चली गई जान, वर्ष 2015 में पहनी थी वर्दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed