फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruffian smoke at manipulating convent schoolgirl

कान्वेंट स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ पर धुना शोहदा

Tue, 10 Feb 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 10 Feb 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हरीपर्वत क्षेत्र में कान्वेंट स्कूल की छात्रा का शोहदे ने जीना दुश्वार कर दिया। छात्रा के परिवारीजन शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें भी धमकाया। दुस्साहस पर क्षेत्र के लोगों ने उसे पकड़कर धुन डाला। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरीपर्वत क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी कान्वेंट स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। घर के सामने रहने वाला युवक उसे कई दिन से परेशान कर रहा था। वह विरोध करती तो जान से मारने की धमकी देता। उसे रास्ते में रोक लेता। दहशत में आई छात्रा घर पर कुछ भी नहीं बता पा रही थी। घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। रविवार शाम को भी युवक ने रास्ता रोक लिया। छात्रा किसी तरह घर पहुंची और जाते ही फूट-फूटकर रोने लगी। परिवारीजनों के पूछने पर सभी जानकारी दी। उन्होंने युवक के घर पर शिकायत की लेकिन उन्हें भी धमकाया गया। इस पर कालोनी के लोगों ने एकजुटता दिखाई। युवक को पकड़ कर धुनाई की।
विज्ञापन


मकान में तोड़फोड़ के विरोध पर छेड़छाड़, मारपीट
आगरा। हरीपर्वत के मनोज (परिवर्तित नाम) ने बताया कि रिश्तेदार ने उसके मकान पर कब्जा कर रखा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वह परिवार के साथ मंदिर के पास झोपड़ी में रहता है। सात फरवरी को उसकी पत्नी और बेटी मकान देखने गई थी। इस दौरान रिश्तेदार ने वहां तोड़फोड़ कर दी। विरोध पर पत्नी को लात घूंसों से पीटा। बेटी से छेड़खानी की। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed