{"_id":"57a248c84f1c1b675d2ba641","slug":"ruffian-knife-hit-the-victims-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों ने छात्रा के भाई को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों ने छात्रा के भाई को मारा चाकू
अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का विरोध करने पर धमका रहे आरोपी
ताजगंज क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं। मंगलवार रात छात्रा के भाई पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवारीजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली सातवीं की छात्रा को मोहल्ले का प्रिंस और उसका दोस्त आते-जाते परेशान करते हैं। उसके परिवारीजनोें से शिकायत की, लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि 27 जुलाई को दोनों ने छात्रा को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद उससे छेड़छाड़ कर दी थी। इस मामले में पीड़ित परिवारीजनों ने मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुकदमा दर्ज कराने से बौखलाए आरोपी मंगलवार रात को बाइक से आए। छात्रा के सात वर्षीय भाई पर चाकू से हमला बोला। वह जांघ में चाकू लगने से घायल हो गया। आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।