फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus over waterlogging Congressmen surrounded Municipal Commissioner's office raised slogans against

Agra: जलभराव पर हंगामा, कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त कार्यालय घेरा; अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 21 Jun 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 10:09 AM IST
सार

बारिश के बाद शहर की सड़कों का हाल बेहाल है। घरों में पानी घुस रहा है। इससे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में हंगामा कर दिया। च
 

विज्ञापन
Ruckus over waterlogging Congressmen surrounded Municipal Commissioner's office raised slogans against
कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त कार्यालय घेरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में दो दिन की बारिश में सड़कों, गलियों, मोहल्लों में हुए जलभराव पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर निगम में हंगामा किया। पैदल मार्च निकालते हुए नगरायुक्त कार्यालय में घुस गए। घेराव करते हुए नारेबाजी की और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन


 
Trending Videos

एमजी रोड, संजय प्लेस से पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ता निगम कार्यालय पहुंचे। वहां कोई अधिकारी मिलने नहीं आया तो कार्यकर्ता भड़क गए। नगरायुक्त कार्यालय में घुसकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। आधा घंटा तक प्रदर्शन चला। बाद में अपर नगरायुक्त शिशिर कुमार को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि शिव नगर, राधे वाली गली, जगदीशपुरा, कमाल खां, राहुल नगर, बोदला, धाकरान, नाई की मंडी में जलभराव से लोग परेशान हैं। सड़क और नालियां टूटी हुई हैं। नाले की सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है। टोरंट पावर ने सड़क किनारे अवैध कब्जा कर ट्रांसफार्मर लगा दिए हैं, जिससे जाम लग रहा है।

 
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि केके नगर निवासी सुरेश वाल्मीकि की गड्ढे में गिरकर मौत हुई है। परिजन को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में अश्वनी जैन, पूर्व पार्षद शिरोमणि सिंह, डाॅ. मधुरिमा शर्मा, अनुज शर्मा, कपिल गौतम, राजीव गुप्ता, लता कुमारी, नीलम, अनुज शिवहरे, याकूब शेख, दीपक शर्मा, नीलोफर बानो आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed