फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus of BKU workers on Yamuna Expressway Jabra toll made free More than three thousand vehicles passed

Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा, फ्री रहा जाबरा टोल; गुजर गए तीन हजार से अधिक वाहन

Fri, 03 May 2024 04:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 May 2024 04:33 PM IST
सार

Yamuna Expressway: मथुरा में भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा किया। इस दौरान जाबरा टोल प्लाजा दो घंटे से अधिक समय के लिए फ्री रहा। करीब तीन हजार वाहन बिन टोल दिए ही यहां से गुजर गए। 
 

विज्ञापन
Ruckus of BKU workers on Yamuna Expressway Jabra toll made free More than three thousand vehicles passed
यमुना एक्सप्रेसवे पर भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा को भाकियू  ढाई घंटे तक फ्री कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलते ही सीओ ट्रैफिक पहुंच गए। उनके आश्वसन पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ, जिसके बाद दोबार टोल शुरू हो सका।
विज्ञापन


भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष सोनवीर सिंह के नेतृत्व में टोल फ्री को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर हंगामा किया गया। ढाई घंटे तक टोल को फ्री कर दिया गया जिससे 3000 से अधिक वाहन बिना टोल दिए निकल गए। जिलाध्यक्ष सोनवीर सिंह ने बताया कि किसानों के साथ अनदेखी की जा रही है। जब किसान टोल से गुजरता है तो टोल लेते हैं, जबकि विधायक व सांसद से टोल नहीं लिया जाता है। जबकि किसान देश का अन्नदाता है।
विज्ञापन


 यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण ने किसानों का बढ़ा हुआ अतिरिक्त 65.7 का मुआवजा नहीं दिया और सर्विस रोड तक नहीं बनाया है। टोल प्लाजा पर हंगामा होने की सूचना पर सीओ ट्रैफिक धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जल्द समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वसन दिया। तब जाकर किसान टोल प्लाजा के बूथों से हटे और रोड शुरू किया गया। यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा इंचार्ज अनुज कुमार ने बताया कि जो भी समस्याएं थीं उन पर जल्द अमल किया जाएगा। इस मौके पर टोल प्लाजा मैनेजर देवेंद्र सिंह,टोल चौकी प्रभारी भुवनेश दिक्षित, राकेश कुमार,सोहनवीर सिंह,योगेश चौधरी, पप्पू प्रधान, मनोज सिंह,कुलदीप सिंह,शिवकुमार तोमर,भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed