फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ruckus in the hospital in front of the outpost in-charge woman got injured

Agra: चौकी इंचार्ज के सामने अस्पताल में हंगामा, महिला हुई घायल...डीसीपी से की गई शिकायत

Fri, 27 Jun 2025 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 09:16 AM IST
सार

हॉस्पिटल में चौकी इंचार्ज के सामने जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान एक महिला कर्मचारी घायल हो गई। चिकित्सक की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 
 

विज्ञापन
ruckus in the hospital in front of the outpost in-charge woman got injured
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शमसाबाद रोड के एक हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को चौकी इंचार्ज के सामने जमकर हंगामा हुआ। एक महिला कर्मचारी घायल है। चिकित्सक ने मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए डीसीपी से शिकायत की है। वहीं थाने में तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन



 

राजपुर निवासी डाॅ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके अस्पताल में एक युवक 2 साल से एकाउंट्स और टीपीए विभाग का काम देखता था। उसके पास आयुष्मान और टीपीए कंपनी के आईडी और पासवर्ड थे। सैलरी लेने के बाद उसने ड्यूटी पर आना बंद कर दिया। आईडी और पासवर्ड भी बताने से मना कर दिया। आरोप है कि दस्तावेजों की जांच में गबन की पुष्टि हुई। 45 हजार का हेरफेर पाया गया। इस पर चाैकी इनफ्रेंट्री लाइन में शिकायत की थी।

ये भी पढ़ें -  Circle Rate: आगरा में सर्किल रेट की नई सूची जारी, जानिए कहां सबसे महंगी और कहां सस्ती है जमीन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे चाैकी प्रभारी योगेश कुमार कर्मचारी को लेकर आए। कोई और पुलिसकर्मी नहीं था। कर्मचारी के साथ 15-20 लोग और आ गए। आरोपियों ने केबिन में घुसकर अभद्रता की। मारपीट की कोशिश करने लगे।
कर्मचारियों के रोकने पर उनके साथ भी अभद्रता की। कर्मचारी शिवांगी सिंह घायल हो गईं। मामले में डाॅ. अरुण कुमार ने डीसीपी सिटी से शिकायत की। वहीं कर्मचारी युवती ने थाना सदर में तहरीर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि बातचीत के दाैरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -   UP: छठवीं पास का ऐसा कारनामा...कंबोडिया और कजाकिस्तान से संपर्क, कमाई का खोजा ऐसा तरीका; पुलिस भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed