फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus in nursing home after woman's death

Firozabad: महिला की मौत के बाद नर्सिग होम में हंगामा, परिजनों का आरोप; इलाज में की लापरवाही

Tue, 09 May 2023 12:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 May 2023 12:07 PM IST
सार

महिला की मौत की जानकारी होते ही परिजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। 
 

विज्ञापन
Ruckus in nursing home after woman's death
फिरोजाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्रांर्गत एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के लिए आई महिला की मौत के बाद परिजन ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

जनपद आगरा के थाना फतेहाबाद के खेड़ा राठौर निवासी गर्भवती रूबी (26) को परिजन उपचार के लिए थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद स्थित श्री श्याम हाॅस्पिटल में लाए थे। उपचार के दौरान महिला की हालत खराब हुई। रविवार रात को महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी होते ही परिजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  गैरमर्द के लिए उजाड़ लिया सुहाग: कत्ल के बाद रातभर पति की लाश संग सोती रही पत्नी, सुबह किया ये काम, लेकिन...

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस 

हंगामे की जानकारी होते ही थाना रसूलपुर का पुलिस फोर्स अस्पताल पर पहुंच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर तत्काल उपचार को जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि महिला रूबी की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। शव को पति व ससुरालीजन को सौंपा दिया है। इस मामले में किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। उधर मामले की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम सील कर दिया है।

ये भी पढ़ें -  दुस्साहस: साली के साथ बंद कमरे में युवक, जीजा ने अचानक खोल दिया गेट, आगे जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed