फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus by the bride's parents over the suspicious death of the newlywed

Agra News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर मायका पक्ष का हंगामा

Fri, 17 Jul 2026 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ruckus by the bride's parents over the suspicious death of the newlywed
सिगाइच गाँव का मामला, अंतिम संस्कार
जगनेर। थाना क्षेत्र के गांव सिंगाइच में बुधवार के दिन महज सात माह बाद एक विवाहिता अन्नू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार शाम मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गांव भारा, जगनेर की अन्नू कुमारी (20 वर्ष) की शादी करीब सात माह पहले गांव सिंगाइच के धर्मेंद्र कुमार से हुई थी। अन्नू के चाचा साैरभ परिहार का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराली 6 लाख अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर अन्नू को प्रताड़ित किया जा रहा था। अन्नू की बुआ प्रियंका का आरोप है अन्नू के शव पर चोटों के निशान थे। उसे मारने के बाद फंदे से लटकाया गया। घटना के बाद पति धर्मेंद्र भाग गया। एसीपी खेरागढ़ प्रीता दुबे ने बताया मृतका के चाचा साैरभ परिहार की तहरीर पर पुलिस ने पति धर्मेंद्र, ससुर राकेश, सास सर्वेश, जेठ जितेंद्र, जिठानी प्रभा व धर्मेंद्र की दोनों विवाहित बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


शव पहुंचने पर फूटा गुस्सा
बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे करीब पोस्टमार्टम के बाद मृतका अन्नू का शव गांव सिंगाइच पहुंचते ही मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। वह पति को बुलाने की जिद पर अड़ गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के बाद ग्रामीणों के समझाने पर शाम सात बजे नवविवाहिता के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed