{"_id":"67f9f5b66b609122c40986aa","slug":"ruckus-at-shahi-jama-masjid-rumours-resentment-throughout-the-day-in-mantola-police-took-charge-2025-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाही जामा मस्जिद पर हंगामा: मंटोला में पूरे दिन अफवाह, आक्रोश...पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही जामा मस्जिद पर हंगामा: मंटोला में पूरे दिन अफवाह, आक्रोश...पुलिस ने संभाला मोर्चा
Sat, 12 Apr 2025 10:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:40 AM IST
सार
शाही जामा मस्जिद पर हुए हंगामे के बाद तीन डीसीपी, पांच एसीपी और सिटी जोन का फोर्स लगाया गया। दिनभर अफवाहों के साथ आक्रोश फैलता रहा। पुलिस ने भी सख्ती के साथ मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
शाही जामा मस्जिद पर हंगामा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाही जामा मस्जिद में जानवर का सिर रखने की घटना के बाद संवेदनशील क्षेत्र मंटोला में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। आक्रोश फैल गया। लोगों ने कहा कि मस्जिद को नापाक करने के पीछे किसी की साजिश है। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया।
समुदाय विशेष में आक्रोश की जानकारी पर दोपहर की नमाज से पहले ही डीसीपी पूर्वी अली अब्बास, डीसीपी पश्चिमी अतुल शर्मा, एसीपी इमरान अहमद, डीसीपी सिटी सोनम कुमार, एसीपी सदर विनायक भोसले, एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद, एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा, सदर, ताजगंज, छत्ता, कोतवाली, नाई की मंडी, मंटोला, कमला नगर, हरीपर्वत का पुलिस फोर्स चिम्मन चौराहे पर पहुंच गया।

बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई। इसके बाद मस्जिद के चारों ओर पुलिस बल तैनात किया गया। मंटोला में भी टीला नंदराम से लेकर सदर भट्ठी तक पुलिस बल लगाया गया। संभ्रांत लोगों से कहा गया कि वह युवाओं को बाहर नहीं निकलने दें।
ये भी पढ़ें - रक्त स्वाभिमान रैली: गढ़ी रामी में हाईवे की दुकानें बंद...बुलडोजर जब्त, हर रास्ते पर लगे बैरियर; पुलिस अलर्ट
ये भी पढ़ें - रक्त स्वाभिमान रैली: गढ़ी रामी में हाईवे की दुकानें बंद...बुलडोजर जब्त, हर रास्ते पर लगे बैरियर; पुलिस अलर्ट
कहीं वक्फ कानून का गुस्सा भड़काने का मकसद तो नहीं
मस्जिद में हंगामा होने पर पुलिस अब सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वक्फ कानून के पास होने से समुदाय में गुस्सा है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि कहीं यह समाज के लोगों की भावनाएं भड़काने के लिए तो नहीं किया गया।
अगर पुलिस समय रहते आरोपी को नहीं पकड़ पाती तो बवाल हो सकता था। जुमे की नमाज से पहले कहीं शहर में अफवाह नहीं फैल जाए। इसे देखते हुए शहर की लगभग सभी मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोगों को हिदायत दी गई कि वह किसी तरह की भड़काने वाली तकरीर नहीं करें।