फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus among the assistants over the belongings of the deceased DPO

Agra News: मृतक डीपीओ के सामान को लेकर सहायिकाओं का हंगामा

Tue, 30 Jan 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among the assistants over the belongings of the deceased DPO
कासगंज। सहायिकाओं ने मृतक डीपीओ पर प्रमोशन के नाम पर धन वसूलने का आरोप लगाते हुए परिजन को आवास से सामान नहीं ले जाने दिया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।डीपीओ कुसुम वर्मा की दिसंबर माह में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके परिजन आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर उनका सामान लेने के लिए पहुंचे। इस बात की जानकारी आंगनबाड़ी सहायिकाओं को लगी तो वे मौके पर पहुंच गई और डीपीओ पर प्रमोशन के नाम पर लिए गए धन को परिजन से वापस करने की मांग करते हुए हंगामा करने लगी। जब इस बात की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। सहायिका विजय ने बताया कि डीपीओ ने सहायिका से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर प्रमोशन करने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की मांग की। 50 हजार रुपये उनको दे दिए गए। ऐसी 25 से 30 सहायिका व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं जिनसे रुपये लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed