{"_id":"5d20ba498ebc3e6d19719f97","slug":"ruckus-agra-news-agr394780536","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ठप, पंखे बंद, यात्रियों ने रोकी इंदौर इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ठप, पंखे बंद, यात्रियों ने रोकी इंदौर इंटरसिटी
विज्ञापन
मथुरा। शुक्रवार की रात को मथुरा पहुंची इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस के दो कोच में बिजली ठप हो गई थी। पंखे बंद हो गए। पानी की किल्लत हो गई। इससे गुस्साए यात्रियों ने हंगामा कर दिया। जैसे ही ट्रेन चली चेन पुलिंग करके रोक दिया गया। हल्ला मचने पर इंजीनियर दौड़े और बिजली सप्लाई को दुरुस्त किया। दस मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी रही।
शुक्रवार की रात को 12:37 बजे इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस संख्या दो पर पहुंची थी। यह ट्रेन पहले से ही निर्धारित समय से लेट चल रही थी। हल्ला उस वक्त मचा जब ट्रेन के कोच संख्या एस-3 व एस-4 की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे लाइट व पंखे बंद हो गए। गर्मी से परेशान यात्री प्लेटफार्म पर बाहर आ गए।
12:37 पर जब ट्रेन चलने लगी तो यात्रियों ने चेनपुलिंग कर दी और बिजली सही कराने की मांग करते हुए हंगामा किया। चेन पुलिंग व हंगामे की सूचना पर आरपीएफ व रेलवे इलेक्ट्रिक शाखा के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए और आनन फानन में बिजली सही कर ट्रेन को 12:47 पर रवाना कर दिया। आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि बिजली बंद रहने के चलते इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 मिनट खड़ी रही।