फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ruckus after marriage of a Dalit groom bride's family was beaten up Police is searching for accused

UP: दलित दूल्हे की शादी के बाद बवाल, इसलिए दुल्हन के घरवालों को पीट दिया...आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 22 May 2025 10:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 10:20 PM IST
सार

मथुरा में दलित दूल्हे की बरात चढ़ी, तो दबंगों ने हंगामा कर दिया। दूल्हे को बग्गी से उतार दिया। पुलिस की मौजूदगी में सात फेरे तो पड़ गए, लेकिन दुल्हनों की विदाई के बाद उसके घरवालों की पिटाई कर दी गई। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
ruckus after marriage of a Dalit groom bride's family was beaten up Police is searching for accused
शादी बवाल (सांकेतिक फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नौहझील क्षेत्र के गांव भूरेका में अनुसूचित जाति की युवती की बरात चढ़ने के दौरान जाट समाज के युवकों ने डीजे बंद कराकर दूल्हे को बग्गी से उतार दिया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस टीमों ने आरोपियों के घर व संभावित स्थानों पर दबिश दी, मगर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। उधर पीड़ित परिजनों ने बताया कि रात को गांव में कुछ बाइक सवार युवक घूम रहे थे। इससे पीड़ित परिवार ने पूरी रात डर के साये में बिताई। गांव में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दलित की बरात में हंगामा: डीजे बंद कराया, दूल्हे को बग्गी से खींच लिया...फिर पुलिस की मौजूदगी में पड़े सात फेरे
विज्ञापन








 

दुल्हन की विदाई के बाद आए दबंग 
आरोप है विवाह की रस्में कराकर पुलिस के जाने के बाद मंगलवार सुबह नकाबपोश छह बाइकों पर हाथों में तमंचे, चाकू व लाठियां लेकर आए और महिलाओं से बदतमीजी कर परिजनों को पीट दिया। इसमें दुल्हन के चाचा पूरनसिंह, मनीष, प्रहलाद, धीरज व सुरेश चंद घायल हैं। पूरन सिंह के पैर, मनीष के सिर व हाथ में गंभीर चोट होने के चलते उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें -   UP: चार माह तक दरिंदगी...युवती इसलिए विरोध भी न कर पाई, बारी-बारी से लूटी आबरू; आपबीती सुनाकर रो पड़ी वो

 
विज्ञापन

पुलिस ने तीन नामजद सहित 20 से 25 अन्य के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
चाचा पूरन सिंह की तहरीर पर थाना नौहझील पुलिस ने तीन नामजद कृष्णा, मनीष और अंकुर सहित 20-25 अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर मारपीट हुई है, दूल्हे को घोड़ी से उतारने, बरात चढ़ने से रोकने जैसी घटना के साक्ष्य नहीं मिले हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें - UP: दो भाइयों को उतारा माैत के घाट...बचने के लिए रची ऐसी साजिश, पुलिस भी चकरा गई; आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed