फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: दो भाइयों को उतारा माैत के घाट...बचने के लिए रची ऐसी साजिश, पुलिस भी चकरा गई; आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 09:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 22 May 2025 09:07 PM IST
सार

मथुरा में दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सरियों से पीट-पीटकर युवकों की जान ली। मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Main accused Gram Pradhan arrested in case of murder of two brothers in Mathura
Mathura Double Murder - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में दो सगे भाइयों को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाला हत्यारोपी प्रधान ताराचंद बघेल को पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके पांच साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। रविवार की रात को धर्मपुरा नहर के पास दो सगे भाइयों तिलक सिंह (35) और विनोद सिंह (33) के शव मिले थे। फरह के गांव पीलुआ सादिकपुर स्थित नगला बंजारा एवं हाल गोवर्धन की बड़ी परिक्रमा निवासी पिता बच्चन सिंह ने ग्राम प्रधान ताराचंद बघेल, राजू ठाकुर, संजू ठाकुर, विष्णु ठाकुर एवं पिलकू ठाकुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


 
Main accused Gram Pradhan arrested in case of murder of two brothers in Mathura
पकड़ा गया आरोपी ग्राम प्रधान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने तक परिजन अंतिम संस्कार न करने की बात को लेकर अड़ गए। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, फरह, रिफाइनरी, जमुनापार थाने की फोर्स और पीएसी के जवान गांव पहुंच गए। चार दिन में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजन माने और दोनों भाइयों के शव का अंतिम संस्कार किया।

 
Main accused Gram Pradhan arrested in case of murder of two brothers in Mathura
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
बृहस्पतिवार की सुबह 9.45 के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हथियावली मोड़ से मुख्य हत्यारोपी ग्राम प्रधान ताराचंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नामजद भी जल्द पकड़े जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Main accused Gram Pradhan arrested in case of murder of two brothers in Mathura
मृतक तिलक सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
हमलावरों ने ही रचा दुर्घटना में मौत का षड्यंत्र
हत्यारोपी ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ दोनों भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावरों में से किसी ने खुद को बचाने के लिए डायल 112 पर कॉल की और दुर्घटना होने की जानकारी दी। इसी के कारण पुलिस पहले इस मामले को दुर्घटना मानकर चल रही थी, लेकिन दुर्घटना की जानकारी देने वाला मोबाइल नंबर लगातार बंद है। मृतक तिलक सिंह की चाची ने बताया पांच वर्ष पूर्व इन्हीं लोगों ने इसी गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर पुलिस की मदद से दुर्घटना दिखाकर मामला रफा-दफा कर दिया था।

 
विज्ञापन
Main accused Gram Pradhan arrested in case of murder of two brothers in Mathura
मृतक विनोद सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
ये था पूरा मामला
मथुरा के फरह थाना इलाके के गांव धर्मपुरा में नहर के पास रविवार की रात में दो सगे भाइयों को लाठी -डंडों सरियों से बुरी तरह पीटा गया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को आनन फानन अस्पताल ले गए जहां एक को तत्काल मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे युवक ने उपचार के दौरान कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। परिजन ने उनकी हत्या का आरोप ग्राम प्रधान और उसके साथियों पर लगाया है। हालांकि पुलिस दोनों की मौत दुर्घटना में मान रही है। फिलहाल ग्राम प्रधान ताराचंद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed