{"_id":"69fb954f150b480c3a0eddb8","slug":"rte-20-nodal-officers-have-been-deployed-to-provide-admission-to-345-seats-they-will-visit-schools-and-complete-the-admission-process-with-parents-agra-news-c-364-1-ag11018-128579-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई: 345 सीटों पर प्रवेश दिलाने के लिए 20 नोडल अधिकारी तैनात, स्कूलों में जाकर अभिभावकों के साथ पूरी कराएंगे प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई: 345 सीटों पर प्रवेश दिलाने के लिए 20 नोडल अधिकारी तैनात, स्कूलों में जाकर अभिभावकों के साथ पूरी कराएंगे प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन
आगरा। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में 345 बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने 20 नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। सभी को स्कूल के हिसाब से सीटें आवंटित की गई हैं। इन्हें दो दिन में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत सत्र 2026-27 में निजी विद्यालयों में शेष सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड ने खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों को नोडल अधिकारी नामित किया है। सरस्वती शिशु मंदिर, कमला नगर में 26 सीट के लिए महेंद्र सिंह, होली लाइट पब्लिक स्कूल में 26 सीटों के लिए उमेश गौतम, गणेश राम नागर सरस्वती शिशु मंदिर में 25 सीट पर प्रवेश के लिए धर्मराज सरोज तैनात किए गए हैं। शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज, आवास विकास सेक्टर-7 में 23 सीट के लिए नगर शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह, सुमित राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल में 22 सीट के लिए महेंद्र सिंह, मारुति एस्टेट स्थित सिम्पकिंस सीनियर सेकंडरी स्कूल में 21 सीट के लिए उमेश गौतम को जिम्मेदारी दी गई है।
खंदारी रोड स्थित ऑल सेंट पब्लिक स्कूल में 19 सीट व लिटिल एंजल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 19 सीट के लिए कुलदीप तिवारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। होली पब्लिक जूनियर कॉलेज, सेक्टर-4 आवास विकास कॉलोनी, बोदला में 17 सीट के लिए रंजन गुप्ता, होली पब्लिक जूनियर स्कूल दिल्ली गेट में 16 सीट के लिए राजेश यादव, जॉन मिल्टन स्कूल नेहरू एन्क्लेव में 16 सीट के लिए जगत सिंह, कांशीराम प्राथमिक विद्यालय, कोटली बगीची में 16 सीट के लिए सौरभ आनंद और दयानंद बाल मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल में 15 सीट के लिए महेश चंद्र को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल, पोइया घाट में 15 सीट के लिए सुमित सारस्वत, शेरवुड किड्स एकेडमी, आवास विकास कॉलोनी में 15 सीट के लिए सोनू उपाध्याय, होली पब्लिक जूनियर हाई स्कूल विनय में 13 सीट के लिए मोहित कुमार, जोंस मेरी प्राथमिक स्कूल, रामबाग में 11 सीट के लिए शेष बहादुर सरोज, भारतीय विद्यापीठ बाल भारती सीनियर सेकंडरी स्कूल में 10 सीट के लिए अमर नाथ, गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा रोड मंडी सईद खां में 10 सीट के लिए तेजस्वी सचवानी तथा होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में 10 सीट के लिए सुमित कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
बीएसए ने बताया कि सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित विद्यालयों में उपस्थित होकर दो दिन के भीतर सभी शेष सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि बुधवार को खंड शिक्षाधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण कर आरटीई में प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया। स्कूल प्रबंधन को जल्द प्रवेश लेने के निर्देश दिए।