फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RSS make strategy for lok sabha elections in braj

लोकसभा चुनाव 2019: ब्रज में संघ ने की व्यूह रचना, हर बूथ पर तैनात होंगे समन्वयक

Fri, 29 Mar 2019 02:14 PM IST
मुकेश कुमार नीरज शर्मा, अमर उजाला, आगरा
नीरज शर्मा, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
RSS make strategy for lok sabha elections in braj
प्रतीकात्मक तस्वीर
लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी ताकत झोंक दी है। पूरे ब्रज प्रांत में बूथ स्तर की व्यूह रचना की गई है। इसके तहत हर बूथ पर एक बूथ समन्वयक और एक सह समन्वयक तैनात किया गया है। यही नहीं हर बूथ पर 30 मतदाताओं पर एक स्वयंसेवक को लगाया है जो मतदान वाले दिन उन्हें घर से निकालने और बूथ तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के बीच समन्वय बैठकों का दौर पिछले कई महीने से चल रहा है। अब चुनाव आ चुके हैं। समय कम है और काम ज्यादा है। इसके चलते संघ ने समानांतर व्यवस्था की है। इसके लिए बूथ से लेकर विधानसभा स्तर पर समन्वयक लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


बूथ पर एक बूथ समन्वयक और उसकी सहायता के लिए सह समन्वयक रहेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा में 30 वोटरों पर एक स्वयंसेवक तैनात होगा। इनका काम मतदान के दिन वोटरों को मतदेय स्थल तक लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता को करेंगे जागरूक

इसके बाद विधानसभा प्रमुख होगा। जो पूरी विधानसभा को देखेगा। इनके ऊपर पांच विधानसभाओं में एक समन्वयक होगा। जो पांच विधानसभाओं का ब्योरा रखेगा। बिल्डिंग प्रमुख बनाए गए हैं। इस तरह एक विधानसभा में करीब 1000 स्वयंसेवक व्यवस्था देखेंगे। यह व्यवस्था पूरे ब्रज क्षेत्र में लागू रहेगी। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों का मुख्य उद्देश्य मतदान वाले दिन मतदाता को घर से निकालकर बूथ तक लाना है। इसके लिए स्वयंसेवक बैनर, पोस्टर और संघ से जुड़ा साहित्य बांटकर घर-घर जाकर जनता को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। जनता का रुख भांपना भी उनका प्रमुख उद्देश्य होगा। संघ के एक पदाधिकारी के मुताबिक बूथ समन्वयक से लेकर विधानसभा समन्वयक तक सभी ने काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed