फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rss education classes begin in agra

आगरा में शुरू हुआ संघ का शिक्षा वर्ग, शिक्षार्थियों को दी जा रही ये शिक्षा

Tue, 29 May 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 29 May 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
rss education classes begin in agra
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो विभाग आगरा एवं चंद्रनगर के शिक्षार्थियों का संघ शिक्षा वर्ग सीवी इंटरनेशनल कॉलेज खंदौली में प्रारंभ हुआ। वर्ग का उद्घाटन संघ प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश ने किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी संघ का कार्य बढ़ा और आज विश्व के 70 देशों में भी संघ का कार्य है। डॉ. हरीश ने कहा कि ग्रीष्मकाल के समय घरों में पर्वतीय क्षेत्रों में जाने का कार्यक्रम बनाया जाता है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर विपरीत परिस्थितियों में स्वयं का व्यय करके हम यहां आए हैं। राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने के लिए भगवान ने हमको चुना है।

rss education classes begin in agra
आरएसएस मेरठ - फोटो : SELF
डॉ. हेडगेवार यह जानते थे कि संघ तथा देश को सही दिशा में ले जाना है तो प्रशिक्षित एवं योग्य कार्यकर्ता चाहिए। इसलिए संघ ने शिक्षा वर्गों का नियोजन किया। 

संघ का स्वयंसेवक समाज में मिठास का निर्माण करता है। आत्मीयता का निर्माण करता है तथा संघ का स्वयंसेवक समाज को जगाने वाला, साथ लेकर चलने वाला बने। 

यह सब प्रशिक्षण से प्राप्त होता है। सामूहिकता का भाव, निर्णय करने की क्षमता प्रशिक्षण से आती है। मनुष्य का सर्वांगीण विकास संघ शिक्षा वर्ग में मिलेगा। 

देश के सामने चुनौतियां खड़ी हो जातीं

वर्ग के पालक अधिकारी तथा ब्रज प्रांत के परिवार प्रबोधन प्रमुख अंबिका प्रसाद ने बौद्धिक सत्र में बताया कि व्यक्ति के मन में राष्ट्रीय भाव की कमी आती है। तब देश के सामने अनेक चुनौतियां खड़ी हो जाती है। 

आज इस देश के समक्ष आतंकवाद, छुआछूत, बेरोजगारी आदि बड़ी चुनौतियां है। प्रांत प्रचार प्रमुख केशव ने बताया कि संघ शिक्षा वर्ग में 248 शिक्षार्थी प्रात: काल से रात्रि तक कठिन साधना में लगे हुए है। वर्ग का समापन 16 जून को प्रात: दीक्षांत के साथ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed