फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RSS chief mohan bhagwat addressed volunteers in agra

आगरा प्रवास के पहले दिन संघ प्रमुख ने संघचालकों को पढ़ाया ये पाठ

Fri, 23 Feb 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 23 Feb 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
RSS chief mohan bhagwat addressed volunteers in agra
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को प्रांत संघचालकों की बैठक में संघचालक के दायित्वों का बोध कराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अहम कड़ी संघचालक ही होता है। लिहाजा सब कुछ भूलकर संघ के लिए काम करें। 
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में 1929 में संघचालक का पद बना। सबसे पहले संघचालक डॉ. हेडगेवार ही थे। कहा कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि संघचालक का दायित्व कितना अहम है। 
विज्ञापन


संघचालक के दायित्वों का मर्म समझाते हुए मोहन भागवत ने कहा कि संघ समाज के बीच में रहकर कार्य करता है और वास्तव में संघ का कार्य समाज का ही कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज में हमारा क्या योगदान होगा, यह हमें निश्चित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ताओं से हमें आत्मीय संबंध स्थापित करने हैं। समाज में वंचितों, शोषितों और पीड़ितों के हक के लिए काम करना ही कार्य की सार्थकता है।

अंतिम चरणों में पहुंची कार्यक्रम की तैयारी

RSS chief mohan bhagwat addressed volunteers in agra
संघ - फोटो : File Photo
सुनारी गांव में समरसता संगम के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। प्रांत प्रचार प्रमुख केशव ने बताया कि मैदान में तीन मंच बनाए जा रहे हैं। एक मंच पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के लिए, दूसरे मंच पर संत समाज विराजमान होगा और तीसरा मंच मातृ शक्ति के लिए है। 

कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलेंगे और सद्भावना प्रमुखों की बैठक होगी। 

शाम को वे समर्पण ब्लड बैंक में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 24 फरवरी को सुबह दयालबाग में हुजूर महाराज से उनकी मुलाकात का कार्यक्रम है और दोपहर में समरसता संगम को संबोधित करेंगे। 

तीन द्वारों से दिया जाएगा प्रवेश

सुनारी में आयोजित स्वयंसेवक एकत्रीकरण में तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। सिंह द्वार से सरसंघचालक मोहन भागवत, संतगण, मातृ शक्ति व अतिथि प्रवेश करेंगे। योगाभ्यास करने वाले स्वयंसेवकों के लिए पृथक द्वार का निर्माण किया गया है। वहीं अन्य दूसरे द्वार से कार्यक्रम में पंजीकृत स्वयंसेवकों, व्यवस्थाओं में लगे बंधुगणों का प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed