फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rs 9.80 lakh swindled on Facebook under the pretext of issuing pension cards

Agra News: फेसबुक पर पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर ठगे 9.80 लाख रुपये

Tue, 20 Oct 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Rs 9.80 lakh swindled on Facebook under the pretext of issuing pension cards
आगरा। त्योहारी सीजन में साइबर अपराधी फेसबुक पर लिंक पोस्ट कर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अनूप कुमार अग्रवाल को पेंशन कार्ड बनाने का भरोसा देकर 9.80 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अनूप कुमार शहजादी मंडी, सदर बाजार निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वह 16 अक्तूबर को फेसबुक चला रहे थे। तभी उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का विज्ञापन देखा। इस पर लिंक दिया था। पेंशन कार्ड बनाने की बात लिखी थी। लिंक पर क्लिक करने पर वह फेसबुक मैसेंजर से जुड़ गए। एक व्यक्ति बात करने लगा। उसने खुद को पेंशन विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा कि अगर पेंशन कार्ड बनवाना है तो जैसा कहते हैं, वैसा करते रहो।
विज्ञापन

उसने खाते के बारे में जानकारी ली। उनके खाते में 12000 रुपये पड़े थे। इसके साथ ही यह भी पूछ लिया की एफडी कराई है या नहीं। उन्होंने एफडी कर रखी थी। इसकी भी जानकारी ले ली। बिना बताए आरोपी ने उनके मोबाइल पर नेट बैंकिंग भी चालू कर दी। 10 लाख की एफडी तुड़वाकर रकम खाते में जमा कर दी। बाद में उनके मोबाइल पर बैंक से मैसेज आने लगे। पहली बार में 3 लाख कट गए। वो कुछ कर पाते तब तक 12 बार में 9.80 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
- जिन खातों में रकम गई है, साइबर क्राइम थाने के विवेचक उनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी को लिंक से जोड़कर धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा रहा है। अनजाने लिंक पर भरोसा न करें। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - आदित्य सिंह, डीसीपी साइबर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed