{"_id":"672a1da302d3e09dbe0785ed","slug":"rs-2680-lakh-recovered-from-two-vehicles-during-checking-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126670-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चेकिंग के दौरान दो वाहनों से बरामद हुए 26.80 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चेकिंग के दौरान दो वाहनों से बरामद हुए 26.80 लाख रुपये
Tue, 05 Nov 2024 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 05 Nov 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान दो वाहनों से बरामद हुए 26.80 लाख रुपये
- स्टेटिक सर्विलांस टीम ने जब्त की नकदी, सरकारी कोष में जमा कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में उपचुनाव के चलते दुमीला बॉर्डर पर सघनता के साथ चेकिंग जारी है। मंगलवार को स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) के साथ सीओ करहल ने दो वाहनों से करीब 26.80 लाख रुपये बरामद किए। नकदी के संबंध में बैंक से निकासी आदि की रसीद आदि के बारे में जानकारी ली। नकदी संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिलने के बाद बरामद नकदी को जब्त करने के बाद सरकारी कोष में जमा कराया गया है।
विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। जनपद में प्रवेश करने वाली गैर जनपद की सीमाओं पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। मंगलवार को सीओ करहल संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी व एसएसटी के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो चार पहिया वाहनों को रोक कर तलाशी ली तो क्रमश: 15.80 लाख रुपये और 11 लाख रुपये बरामद हुए। नकदी के संबंध में जब अशोक कुमार निवासी जनपद एटा से जानकारी ली गई तो बताया कि वह बैंक से 11 लाख रुपये निकाल कर आगरा जा रहे थे। मोहित यादव निवासी इटावा से 15.80 लाख रुपये के बारे में जानकारी ली तो बताया कि बहन की शादी के लिए रुपये लेकर जा रहे थे। जब नकदी के संबंध में बैंक की रसीद आदि कोई वैध दस्तावेज मांगे तो नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने 26.80 लाख रुपये की नकदी को जब्त करने के साथ ही सरकारी कोष में जमा कराया है। सीओ ने बताया कि नकदी संबंधी वैध दस्तावेज मिलने के बाद रुपये वापस किए जाएंगे।