{"_id":"5e0ec8c18ebc3e87904077a7","slug":"rpf-head-constable-molested-the-girl-in-jiarat-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जियारत एक्सप्रेस में आरपीएफ हेड कांस्टेबल ने छात्रा से की छेड़खानी, जीआरपी ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जियारत एक्सप्रेस में आरपीएफ हेड कांस्टेबल ने छात्रा से की छेड़खानी, जीआरपी ने भेजा जेल
Fri, 03 Jan 2020 10:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
जियारत एक्सप्रेस के एसी कोच में सादा कपड़ों में सफर कर रहे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने नर्सिंग की छात्रा से छेड़खानी कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर ट्रेन में चल रहे सुरक्षा दल ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ आगरा फोर्ट जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
राजेंद्र नगर टर्मिनस (बिहार) से अजमेर जाने वाली जियारत एक्सप्रेस के थर्ड एसी के कोच नंबर बी -1 में मुजफ्फरपुर की रहने वाली युवती अपने साथियों के साथ सफर कर रही थी। वो जयपुर में नर्सिंग का कोर्स कर रही है।
बृहस्पतिवार दोपहर को ट्रेन आगरा के यमुना ब्रिज स्टेशन के पास थी, तब छात्रा अपने कोच में वॉश बेसिन पर हाथ-मुंह धोने गई। आरोप है कि इसी बीच मथुरा निवासी सुभाषचंद्र ने उससे छेड़खानी की।

Trending Videos
छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
छात्रा के शोर मचाने पर उसके साथी पहुंच गए। घटना की जानकारी कोच अटेंडेंट को दी गई। इसके बाद जीआरपी दल ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। ट्रेन के आगरा फोर्ट स्टेशन पर पहुंचने पर आरोपी को जीआरपी आगरा फोर्ट को सौंप दिया। छात्रा ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पूछताछ में पता चला कि आरपीएफ में है आरोपी
जीआरपी आगरा अनुभाग के सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि जियारत एक्सप्रेस में छेड़खानी की कोशिश करने का आरोपी सादा वर्दी में था। थाने में पूछताछ करने पर पता चला कि वह आरपीएफ का जवान है। मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।
गोविंदपुरी में तैनात है हेड कांस्टेबल
सुभाषचंद्र कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात है। वो छुट्टी लेकर अपने घर मथुरा जा रहा था। आरपीएफ आगरा के कमांडेंट पीके पंडा ने बताया कि कर्मचारी कानपुर आरपीएफ का है। कार्रवाई कानपुर के आरपीएफ कमांडेंट करेंगे। जानकारी दे दी गई है।