फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RPF head constable molested the girl in Jiarat Express

जियारत एक्सप्रेस में आरपीएफ हेड कांस्टेबल ने छात्रा से की छेड़खानी, जीआरपी ने भेजा जेल

Fri, 03 Jan 2020 10:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
RPF head constable molested the girl in Jiarat Express
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
जियारत एक्सप्रेस के एसी कोच में सादा कपड़ों में सफर कर रहे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने नर्सिंग की छात्रा से छेड़खानी कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर ट्रेन में चल रहे सुरक्षा दल ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ आगरा फोर्ट जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


राजेंद्र नगर टर्मिनस (बिहार) से अजमेर जाने वाली जियारत एक्सप्रेस के थर्ड एसी के कोच नंबर बी -1 में मुजफ्फरपुर की रहने वाली युवती अपने साथियों के साथ सफर कर रही थी। वो जयपुर में नर्सिंग का कोर्स कर रही है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर को ट्रेन आगरा के यमुना ब्रिज स्टेशन के पास थी, तब छात्रा अपने कोच में वॉश बेसिन पर हाथ-मुंह धोने गई। आरोप है कि इसी बीच मथुरा निवासी सुभाषचंद्र ने उससे छेड़खानी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

छात्रा के शोर मचाने पर उसके साथी पहुंच गए। घटना की जानकारी कोच अटेंडेंट को दी गई। इसके बाद जीआरपी दल ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। ट्रेन के आगरा फोर्ट स्टेशन पर पहुंचने पर आरोपी को जीआरपी आगरा फोर्ट को सौंप दिया। छात्रा ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पूछताछ में पता चला कि आरपीएफ में है आरोपी

जीआरपी आगरा अनुभाग के सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि जियारत एक्सप्रेस में छेड़खानी की कोशिश करने का आरोपी सादा वर्दी में था। थाने में पूछताछ करने पर पता चला कि वह आरपीएफ का जवान है। मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।

गोविंदपुरी में तैनात है हेड कांस्टेबल

सुभाषचंद्र कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात है। वो छुट्टी लेकर अपने घर मथुरा जा रहा था। आरपीएफ आगरा के कमांडेंट पीके पंडा ने बताया कि कर्मचारी कानपुर आरपीएफ का है। कार्रवाई कानपुर के आरपीएफ कमांडेंट करेंगे। जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed