{"_id":"63c7a9d6a7808057a90e1b17","slug":"rpf-constable-injured-by-monkeys-while-patrolling-platform-in-agra-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO;आरपीएफ दरोगा पर बंदरों का हमला: प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे, हाथ में काटा, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO;आरपीएफ दरोगा पर बंदरों का हमला: प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे, हाथ में काटा, भागकर बचाई जान
Wed, 18 Jan 2023 01:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Jan 2023 01:42 PM IST
सार
आगरा के राजा का मंडी रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे आरपीएफ दरोगा पर बंदरों ने हमलाकर घायल कर दिया। उनके हाथ में दो इंच गहरा घाव हो गया। उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाना पड़ा।
विज्ञापन
आरपीएफ जवान पर बंदरों का हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे आरपीएफ दरोगा को अपना शिकार बनाया। इससे वह घायल हो गए और उसके हाथ में दो इंच गहरा घाव हो गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
मामला राजा मंडी रेलवे स्टेशन का है। समय था मंगलवार की शाम 4.30 बजे का। यहां आरपीएफ सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार मीना प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर गश्त कर रहे थे। प्लेटफॉर्म पर कई बंदर भी इधर उधर बैठे थे। वह गश्ती करते हुए निकल रहे थे तभी पहले एक बंदर उनकी ओर आता है। वह बंदर को भगाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
इसी समय दूसरा बंदर उनकी ओर बढ़ता है, फिर एक के बाद एक कई बंदर उन्हें घेर लेते हैं। वह अपने बचाव में उन्हें डराने की कोशिश करते हैं लेकिन नाकाम रहते हैं। वह अपने बचाव के लिए उछल कर भागते हैं लेकिन इसी बीच एक बंदर उनके हाथ में काट लेता है। बमुश्किल वह किसी तरह वहां से भागकर खुद को बचाते हैं।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर के हाथ से खून बहने लगा। बंदर के काटने से उनके हाथ पर करीब दो इंच लंबा घाव हो गया। इसके बाद वह रेलवे अस्पताल पहुंचे और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया। बता दें कि राजा मंडी स्टेशन पर आए दिन बंदर यात्रियों को निशाना बनाते रहते हैं। उनके हाथ से खाने-पीने का सामान छीनकर ले जाते हैं। प्लेटफॉर्म पर बंदरों का आतंक है।