{"_id":"64bd6436b47c5b1c0e0da4a4","slug":"rpf-arrested-mother-and-daughter-for-making-reel-on-railway-track-in-agra-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर लगाए ठुमके: 'अब तेरे बिन हम जी लेंगे..जहर जुदाई का पी लेंगे' फिर पहुंची RPF और उड़ गई सारी रंगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर लगाए ठुमके: 'अब तेरे बिन हम जी लेंगे..जहर जुदाई का पी लेंगे' फिर पहुंची RPF और उड़ गई सारी रंगत
Sun, 23 Jul 2023 11:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:02 PM IST
सार
आगरा फोर्ट स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर ठुमके लगाए। 'अब तेरे बिन हम जी लेंगे..जहर जुदाई का पी लेंगे' फिर पहुंची RPF और उड़ गई सारी रंगत...
विज्ञापन
Agra News: रेलवे ट्रैक पर लगाए ठुमके, मां-बेटी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रील बनाने के लिए लोग जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। शनिवार को आगरा फोर्ट स्टेशन पर महिला ने अपनी बेटी के साथ ऐसा ही किया। ट्रैक पर 'अब तेरे बिन हम जी लेंगे, जहर जुदाई का पी लेंगे...' गीत पर रील बनाई। इसे यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया। जीआरपी ने देखा तो मुकदमा दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उनको जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
आगरा फोर्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि 21 जुलाई को मीना सिंह नाम से यू-ट्यूब पर कुछ वीडियो अपलोड हुए। इनमें से एक वीडियो में 'अब तेरे बिन हम जी लेंगे...' गीत पर महिला रील बना रही थी। प्रतिबंधित ट्रैक पर महिला ने नृत्य और अभिनय भी किया। जानकारी जुटाने पर महिला थाना एत्माउद्दौला के श्याम विहार कॉलोनी नरायच की निवासी पाई गईं। इनको समन भेजा गया। इस पर ये अपनी बेटी मेघा उर्फ दीक्षा के साथ उपस्थित हुईं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- पति से गद्दारी: मायकेवाले बोले-हत्या करके गायब कर दी लाश; डेढ़ महीने बाद जो दिखा नहीं हुआ यकीन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्रैक पर रील 20 जुलाई को बनाई थी। महिला मीना ने बताया कि उन्होंने अभिनय किया था और बेटी मेघा ने उसे शूट किया है। रेलवे एक्ट के तहत दोनों पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। अपराध जमानतीय है, इस कारण दोनों को 5-5 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई। मामला कोर्ट में पेश किया गया है।