फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RPF arrested five thieves at agra cantt station

Agra News: ओडिशा में चोरी की वारदात के बाद आगरा में छिपा था चोरों का गैंग, पांच गिरफ्तार

Wed, 10 Aug 2022 01:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Aug 2022 01:33 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों ने 20 जुलाई की रात को राउरकेला में एक घर में चोरी की थी। इसके बाद भागकर आगरा आ गए। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने पकड़ लिया। 

विज्ञापन
RPF arrested five thieves at agra cantt station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक गैंग ने ओडिशा में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद करीब 1400 किमी दूर आगरा में ठिकाना बना लिया। गैंग का पता चलने पर मंगलवार को तीन नाबालिग सहित पांच लोगों को आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को ओडिशा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन


कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को ओडिशा के राउरकेला स्थित रघनाथ पाली के एसआई सरोज कुमार बेहरा ने मंगलवार को सूचना दी थी कि ट्रेन और घरों में चोरी करने वाला गैंग कैंट स्टेशन पर है। उनकी फोटो भी भेजी। सुबह करीब 11:30 बजे स्टेशन पर स्थित एसबीआई के एटीएम के पास पांच संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह ओडिशा से भागा गैंग है। इनमें राउरकेला निवासी करन गडिया, प्रमोद श्रीवास्तव के अलावा तीन नाबालिग थे। 
विज्ञापन


पूछताछ में बताया कि उन्होंने 20 जुलाई की रात को राउरकेला के सिविल टाउनशिप क्षेत्र में एक घर में चोरी की थी। भागकर आगरा आ गए। वह गैंग बनाकर ट्रेनों में भी चोरी करते हैं। इनसे तीन मोबाइल बरामद हुए। सूचना पर ओडिशा पुलिस आ गई। उन्हें उचित लिखापढ़ी के बाद ओडिशा पुलिस के सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed