फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RPF arrested 1459 ticket agents within one month

आरपीएफ ने चलाया ऑपरेशन उपलब्ध: टिकट के दलालों पर बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1459 गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2022 03:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 03:44 PM IST
सार

आरपीएफ ने रेलवे टिकटों की दलाली करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे सुरक्षा बल ने टिकटों की दलाली रोकने के लिए मार्च महीने में पूरे देश में 'आपरेशन उपलब्ध' चलाया। जिसके तहत एक महीने में 1459 दलालों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
RPF arrested 1459 ticket agents within one month
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत महीनेभर में 1459 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि एक मार्च 2022 में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दलालों की गतिविधियों के खिलाफ क्षेत्रीय इकाइयों ने क्षेत्र, डिजिटल माध्यम से जानकारी इकट्ठा की है। 

विज्ञापन


इसमें 1459 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 341 अधिकृत आईआरसीटीसी एजेंट थे, लेकिन वे रेलवे के टिकटों की दलाली में भी शामिल थे। इन एजेंटों को ब्लैकलिस्ट करने और 366 एजेंटों की आईडी और 6751 व्यक्तिगत आईडी को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन दलालों द्वारा अवैध रूप से खरीदे गए 65 लाख रुपये से अधिक मूल्य की भविष्य की यात्रा के रेलवे टिकटों को बरामद कर रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन

आगरा रेल मंडल ने स्क्रैप बेच कर कमाए 26.9 करोड़ रुपये

आगरा रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 में ई-ऑक्शन के माध्यम से लगभग 6500  मीट्रिक टन स्क्रैप बेचा, इससे 26.9 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। जो पिछले वित्तीय वर्ष में की गई 18.98 करोड़  की बिक्री से 29 फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने बताया कि रेल स्लीपर, वैगन, कोच, लोको, कास्ट लोहा स्लीपर आदि विविध स्क्रैप सामग्री की बिक्री ई-ऑक्शन के माध्यम से की जाती है, जिसे उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, वेस्ट बंगाल आदि के व्यापारी स्क्रैप खरीदते हैं।

रेलवे ने 28.8 मीट्रिक टन किया लदान

उत्तर मध्य रेलवे आगरा ने 2021-22 में पार्सल और लगेज लदान से उल्लेखनीय अर्जन किया गया है। वर्ष  2020-21 में, पार्सल ट्रैफिक 16.4 मीट्रिक टन था जबकि 2021-22 में यह बढ़कर 28.8 मीट्रिक टन हो गया। इसमें से अनुमानित राजस्व पिछले वर्ष के 5.5 करोड़ रुपये की तुलना में इस वर्ष लगभग रुपये 10  करोड़ रहने की संभावना है। 

आगरा मंडल से पार्सल यातायात के माध्यम से आगरा के कारोबारी कलकत्ता, मुंबई, आदि शहरों तक अपना माल पहुंचाते हैं, जिसमें आगरा से जूता, मथुरा से पूजा सामग्री और धौलपुर से दुग्ध उत्पाद प्रमुख हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed