{"_id":"5af7f4c64f1c1bdf408b4efe","slug":"rpf-alert-over-gurjar-agitation-for-reservation-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"21 मई को लेकर रेलवे ने किया आरपीएफ को अलर्ट, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 मई को लेकर रेलवे ने किया आरपीएफ को अलर्ट, जानिए क्या है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 13 May 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में पांच फीसदी आरक्षण के मुद्दे पर गुर्जर समाज के लोग 21 मई से फिर से आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। इसके दृष्टिगत रेल सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया है। इस दौरान खासतौर से आगरा-बयाना रेल मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
गुर्जर आंदोलन का बिगुल बजते ही रेल सुरक्षा बल को अलर्ट किया गया है। आगरा रेल मंडल में बयाना, धौलपुर, खेड़ली तक का क्षेत्र डिवीजन में आता है। ऐसे में आगरा मुंबई रेल रूट पर आगरा से बयाना रेल मार्ग की सुरक्षा पर खास ध्यान रहेगा।
रेल सुरक्षा बलों को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है। इसमें राजकीय रेलवे पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। इस दौरान आगरा से राजस्थान की ओर जाने वाली ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।

स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा रेलमार्ग पर भी आरपीएफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस संबंध में आरपीएफ के अधिकारियों ने बैठक करके थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं।
आगरा कैंट आरपीएफ थाने के प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि गुर्जर आंदोलन को लेकर अलर्ट किया गया है। आरपीएफ तूफान की चेतावनी के बाद से ही रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर खास सजगता बरत रही है।
इस संबंध में आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित का कहना है कि अभी ऐसे कोई इनपुट नहीं हैं, लेकिन आंदोलन शुरू होने पर रेल परिचालन को सुचारु रखने को प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।