फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Royal Hyson and Friends XI won the matches

Agra News: रॉयल हायसन और फ्रेंड्स इलेवन ने जीते मुकाबले

Mon, 01 Dec 2025 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Royal Hyson and Friends XI won the matches
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अति​थि
आगरा। मघटई स्थित अवंतीबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे मास्टर कप सीजन–3 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में रॉयल हायसन ने मंगलम राइडर ब्ल्यू को पांच विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में फ्रेंड्स इलेवन ने तनश वॉरियर्स पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

आयोजक आशु यादव ने बताया कि पहले मैच में मंगलम राइडर ब्ल्यू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाबी पारी में रॉयल हायसन ने लक्ष्य को 16.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच जावेद शमीम को चुना गया। वहीं, दूसरे मैच में फ्रेंड्स इलेवन ने पहले खेलते हुए तीन विकेट पर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में तनश वॉरियर्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 214 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच जुगल शर्मा को चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि यमन दरलामी और विपिन काला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed