फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rowdy beat up grandson of former state minister over horse racing In Agra police investigating case

UP: पूर्व राज्यमंत्री का पौत्र रात में दौड़ा रहा था घोड़े, कहासुनी के बाद दबंग ने पीटा; मामला पहुंचा थाने

Wed, 12 Jun 2024 12:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Jun 2024 12:05 AM IST
सार

पूर्व राज्यमंत्री का पौत्र रात में घोड़े दौड़ा रहा था। कहासुनी के बाद दबंग ने उसे पीट दिया। इससे वह घायल हो गया। दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचे।

विज्ञापन
rowdy beat up grandson of former state minister over horse racing In Agra police investigating case
crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में घोड़े दौड़ाने को लेकर पूर्व राज्यमंत्री के पौत्र का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। इसमें दूसरे पक्ष ने पौत्र की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि राज्यमंत्री के पौत्र ने घर में घुसकर पथराव और फायरिंग की। पुलिस सत्ता के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह का बड़ा पुत्र राजीव पाल सिंह का कमला नगर में निवास है। राजीव के बेटे शशांक चौधरी उर्फ राजा का दयालबाग में घोड़ों का फार्म है। शनिवार रात करीब 11.30 बजे राजा दोस्तों के साथ बहादुर रोड पर घोड़े दौड़ा रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के जॉनी से कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। इसमें पूर्व मंत्री के पौत्र को चोटें आईं है। पुलिस ने पौत्र की तहरीर पर रविवार शाम दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि तहरीर देने के बाद रविवार रात 12.30 बजे शशांक, कुणाल, दिव्यांश अपने 30-40 साथियों के साथ दूसरे पक्ष के घर पहुंचे। घर में घुसकर तोड़फोड़, पथराव और फायरिंग की। पीड़ित पक्ष से शीला देवी ने बताया कि वह रात में न्यू आगरा थाने गई थी। वहां पहले से दूसरे पक्ष के 40-50 लोग मौजूद थे। डर की वजह से लौट आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह दोबार पहुंचने पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि सत्ता के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में एसीपी न्यू आगरा सय्यैद अरीब अहमद का कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। मेडिकल के आधार पर केस दर्ज किया है। आरोपी पक्ष थाने नहीं आया। आरोपी पक्ष के साक्ष्य व जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed