फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Routes remained diverted regarding Deputy CM's program

Agra News: डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर रूट रहे डायवर्ट

Thu, 28 Sep 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 28 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Routes remained diverted regarding Deputy CM's program

विज्ञापन
कासगंज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पहले हेलीकॉप्टर से आना था, लेकिन वे एटा से सड़क मार्ग से यहां पहुंचे। जिसके कारण पुलिस प्रशासन को सोरोंजी-कछला मार्ग का रूट डायवर्ट करना पड़ा। क्योंकि इस मार्ग पर भाजपा का जिला कार्यालय था और कलेक्ट्रेट भी जहां डिप्टी सीएम के कार्यक्रम थे।
अनंत चर्तुदर्शी का दिन होने के कारण ज्यादातर विसर्जन यात्राएं निकलनीं थीं। बाहर से आने वाली विसर्जन यात्राएं भी इस मार्ग से होकर कछला के लिए जा रहीं थीं। जिसके कारण जाम की स्थिति बन गई। एक लेन पर ट्रैफिक रोकर दिया और दूसरी लेन से ट्रैफिक निकाला गया। जिससे विसर्जन यात्रा में जा रहे लोगों को दिक्कतें हुईं वहीं आम राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के सोरोंजी गेट तिराहे से लेन डायवर्ट कर दी गई। गोरहा बाईपास पर भी ट्रैफिक रोका गया।
विज्ञापन


वर्जन-
- डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्ट किया गया, लेकिन जगह जगह पुलिस को तैनात किया गया। जिससे किसी भी तरह की दिक्कतें लोगों को न हो सकें। ट्रैफिक की गति धीमी तो हो गई, लेकिन जाम नहीं लगा- लक्ष्मण सिंह, यातायात निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed