फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route divert on Yamuna bank road in agra

आगरा: आज से यमुना किनारा मार्ग पर 40 दिन जाम बढ़ाएगा मुसीबत, रूट रहेगा डायवर्ट

Sun, 21 Feb 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Route divert on Yamuna bank road in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर

आगरा में यमुना किनारा मार्ग पर 40 दिन लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन बिछाने के कार्य के चलते रूट डायवर्ट किया गया है। यह व्यवस्था रविवार से शुरू होगी और 31 मार्च तक रहेगी। पहले से ही इस मार्ग पर जाम रहता है। इससे दिक्कत और बढ़ेगी। 

विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से 1200 एमएम डीआईए पानी की पाइप लाइन का कार्य जीवनी मंडी से यमुना किनारा होते हुए आंबेडकर पुल तक किया जाना प्रस्तावित है। यह कार्य 21 फरवरी से 31 मार्च तक होगा। इसको देखते हुए इस रास्ते पर ट्रैफिक बंद रहेगा। शनिवार से यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया। रूट डायवर्जन लागू किया गया है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई हैं।

विज्ञापन

यह होगी व्यवस्था
- जीवनी मंडी से हाथी घाट की तरफ जाने के लिए वाहन जीवनी मंडी से दाहिनी लेन (गलत दिशा) का प्रयोग करते हुए आंबेडकर पुल के पास बने सर्किल से बाईं तरफ होकर जाएंगे।
- हाथीघाट की तरफ से जीवनी मंडी की तरफ जाने वाले दो पहिया और तीन पहिया वाहन और कार को बेलनगंज चौराहा पर पहुंचाया जाएगा। इसके बाद दाहिनी ओर मुड़कर जीवनी मंडी की तरफ जा सकेंगे। वहीं भारी वाहन ट्रक, लोडर आदि आंबेडकर पुल का प्रयोग करेंगे। वह अलीगढ़ मार्ग, फिरोजाबाद मार्ग और वाटर वर्क्स की तरफ जा सकेंगे।

पहले से रहता है जाम
यमुना किनारा मार्ग और बेलनगंज पर पहले से ही जाम की समस्या रहती है। बेलनगंज चौराहे से जीवनी मंडी मार्ग तक अतिक्रमण से रास्ता ही नहीं रहता। ऐसे में यमुना किनारा मार्ग के वाहन निकलेंगे तो वाहन फंसेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed