फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route Divert In Mathura Shri Krishna Janmbhoomi And Idgah

छह दिसंबर को लेकर कड़ी सुरक्षा: आज घर से सोच समझकर निकलें, बंद हैं ये मार्ग, मथुरा यातायात पुलिस ने बदली व्यवस्था

Mon, 06 Dec 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Dec 2021 12:01 AM IST
सार

मथुरा में बाल गोपाल के जलाभिषेक सहित कार सेवा जैसे आयोजन पहले ही संस्थाओं ने रद्द कर दिए हैं। लेकिन पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और मजबूत किया है।

विज्ञापन
Route Divert In Mathura Shri Krishna Janmbhoomi And Idgah
मथुरा: चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह दिसंबर को लेकर अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की तरफ जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। यलो जोन की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगा। वाहनों को प्रतिबंधित करने के साथ ही मार्ग परिवर्तित किया गया है। एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार ने बताया कि यलो जोन में वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं। यह केवल छह दिसंबर को लेकर ही रहेगा। इसके बाद रोज की तरह वाहनों का आवागमन हो सकेगा।
विज्ञापन

यह मार्ग परिवर्तित

- सभी प्रकार के वाहन, जो भूतेश्वर चौराहे होकर डीगगेट, मसानी होकर वृंदावन को जाएंगे वह वाहन गोवर्धन चौराहे से गोकुल रेस्टोरेंट से जाएंगे। कोई भी वाहन जन्मभूमि/डीग गेट की तरफ नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

- कोई भी भारी वाहन गोवर्धन चौराहे से शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
- कोई भी वाहन, जिसे मसानी से डीगगेट या भूतेश्वर जाना है, वह वाहन मसानी से गोकुल रेस्टोरेंट से गोवर्धन चौराहा होते हुए भूतेश्वर जाएंगे। कोई भी वाहन डीगगेट की ओर नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भरतपुरगेट से डीगगेट की तरफ जाने वाले सभी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। कोई भी वाहन डीगगेट चौकी की ओर प्रवेश नहीं करेगा।
- जिन वाहनों को गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाना है वो वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज, लक्ष्मीनगर होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे जाएंगे।
- इसी प्रकार से जिन वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन से मसानी होते हुए मथुरा को आना है वो वाहन राया कट से लक्ष्मीनगर से आ सकेंगे।
 

प्रतिबंधित मार्ग

- धौलीप्याऊ तिराहा से स्टेट बैंक चौराहे की तरफ सभी चार पहिया/भारी वाहन।
- टैंक चौराहे से स्टेट बैंक चौराहे की ओर सभी चार पहिया/भारी वाहन।
- कृष्णापुरी तिराहा (सदरबाजार) से सभी भारी वाहन।
- गोकुल बैराज तिराहा से टैंक चौराहे की ओर सभी भारी वाहन।
- गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी की ओर सभी भारी वाहन।
- वृंदावन/मसानी से मथुरा शहर की ओर सभी छोटे/भारी वाहन।
- गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर चौराहे की ओर सभी छोटे/भारी वाहन।
- गोविंदनगर गेट से जन्मभूमि की ओर किसी भी वाहन को आने की अनुमति नहीं होगी। 
- डीगगेट से जन्मस्थान के सामने की सड़क पोतराकुंड तक, पोतरा कुंड महाविद्या कॉलोनी, पोतरा कुंड रेलवे क्रॉसिंग के पास और जगन्नाथपुरी पोतराकुंड के सामने जगन्नाथपुरी की ओर से पोतराकुंड की दूसरी साइड से किसी भी प्रकार के वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।
- भूतेश्वर तिराहे से आगे कोई भी वाहन डीगगेट/श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर नहीं जाएगा। गणेशरा कट/जन्मभूमि लिंक रोड से कोई भी वाहन किसी भी दशा में पोतराकुंड की और नहीं जाने दिया जाएगा।

मैनपुरी: भाजपा नेता ने डीजल डाल कर की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया, ये थी वजह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed