फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route diversion till April 30 on Jeevani Mandi Marg in Agra

आगरा: जीवनी मंडी मार्ग पर 30 अप्रैल तक रूट डायवर्जन, इन रास्तों से होकर निकलें

Sat, 16 Apr 2022 11:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Apr 2022 11:07 AM IST
सार

जीवनी मंडी मार्ग पर अप्रैल के पहले सप्ताह से खोदाई का कार्य चल रहा है। कार्य पूरा न होने पर अब डायवर्जन की अवधि बढ़ाई गई है। 
 

विज्ञापन
Route diversion till April 30 on Jeevani Mandi Marg in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में वाटरवर्क्स से जीवनीमंडी के बीच गंगाजल पाइप लाइन डालने के कारण इस मार्ग पर 30 अप्रैल तक रूट डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस निरीक्षक ने बताया कि इस मार्ग पर अप्रैल के पहले सप्ताह से खोदाई का कार्य चल रहा है। अब डायवर्जन की अवधि बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन


वाटर वर्क्स चौराहा से जीवनी मंडी की तरफ आने वाला ट्रैफिक, जिसे यमुना किनारा होते हुए पुरानी मंडी या फतेहाबाद रोड की तरफ जाना है, वह ट्रैफिक रामबाग चौराहे से एत्माद्दौला थाने के सामने से होकर आंबेडकर पुल से होकर गुजरेंगे। शहर के अंदर आने वाले वाहन सुल्तानगंज की पुलिया से होकर फ्रीगंज होते हुए गंतव्य के लिए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


हाथी घाट की तरफ से जीवनी मंडी होकर वाटर वर्क्स की ओर जाने वाला ट्रैफिक आंबेडकर गोल चक्कर से आंबेडकर पुल होते हुए थाना एत्माद्दौला के सामने से रामबाग होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed