फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   route diversion due to kailash mehadev mandir sawan mela in agra

आगरा के इन मार्गों पर संभलकर गुजरें, दो दिन यातायात व्यवस्था में रहेगा परिवर्तन

Mon, 05 Aug 2019 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Aug 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
route diversion due to kailash mehadev mandir sawan mela in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
सावन के तीसरे सोमवार को कैलाश मंदिर पर लगने वाले मेले का शुभारंभ रविवार शाम को हो जाएगा। मेले और मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके मद्देनजर एनएच-2 पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। 
विज्ञापन


यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। यह व्यवस्था रविवार दोपहर तीन बजे से सोमवार को मेला समाप्ति तक लागू रहेगी। वहीं आज रात 11 बजे से खुलने वाली नो एंट्री भी नहीं खुलेगी और यह प्रतिबंध पांच और छह अगस्त को मेला समाप्ति तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


- दिल्ली, मथुरा की ओर से आगरा की तरफ आने वाले भारी वाहन रिफाइनरी टाउनशिप चौराहे से (स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने) से बाईं ओर मथुरा शहर, गोकुल बैराज, यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए जाएंगे। फिर भी मथुरा की ओर से यदि कुछ भारी वाहन अन्य रास्तों से होकर आ जाते हैं तो उन्हें दक्षिणी बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। छोटे वाहन, कार, भगवती ढाबा से दाहिने मोड़कर शास्त्रीपुरम, आवास विकास कालोनी, बोदला और भावना टावर होकर कैलाशपुरी मोड़ होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मथुरा की तरफ से शहर की ओर आने वाली रोडवेज बस, टूरिस्ट वाहनों को भगवती ढाबा से दाहिने मोड़कर शास्त्रीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, बोदला, भावना टावर, कैलाशपुरी मोड़ से गुरुद्वारा गुरु का ताल होकर आईएसबीटी की ओर निकाला जाएगा।

- जयपुर, फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें दिल्ली जाना है, वह महुअर से बायें दक्षिणी बाईपास होकर मथुरा, दिल्ली जा सकेंगे।

- जयपुर, फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़ जाना है, उन्हें महुअर से दक्षिणी बाईपास, ककुआ मोड़ होते हुए ग्वालियर और ककुआ से रोहता नहर, एकता चौकी, तोरा चौकी, रमाडा, इनर रिंग रोड से लखनऊ एक्सप्रेसवे से एनएच-2 और यमुना एक्सप्रेसवे होकर निकाला जाएगा।

- ग्वालियर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जो जयपुर, मथुरा, दिल्ली की ओर जाना चाहते हैं, उन्हें ककुआ मोड़ से दक्षिणी बाईपास होते हुए निकाला जाएगा।

- अलीगढ़, हाथरस की ओर से आने वाले भारी वाहन, जो कानपुर, इटावा, फिरोजाबाद, ग्वालियर, मथुरा, जयपुर की तरफ जाना चाहते हैं, वे खंदौली से यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़कर एनएच-2 से फिरोजाबाद, कानपुर और लखनऊ एक्सप्रेसवे से लखनऊ एवं इनर रिंग रोड, तोरा चौकी, एकता चौकी, रोहता नहर, ग्वालियर रोड से ग्वालियर और ककुआ से दक्षिणी बाईपास होते हुए जयपुर, मथुरा, दिल्ली को ओर जा सकेंगे।

- कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, अलीगढ़ की ओर से आईएसबीटी को आने वाली रोडवेज बसें रामबाग, आईएसबीटी तक जा सकेंगी।

- ट्रैक्टर आदि से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन हाईवे से मंदिर की ओर आने वाली रोड पर प्रवेश नहीं करेंगे। उन्हें हाईवे के किनारे सर्विस रोड पर पार्क किया जाएगा

- शहर से मथुरा, जयपुर की तरफ जाने वाली बसें गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी से कैलाशपुरी मोड़, भावना टावर से आवास विकास कॉलोनी होकर शास्त्रीपुरम रेलवे ओवर ब्रिज होकर जा सकेंगी।

- गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर कैलाश मंदिर मोड़ तक एनएच-2 पर मेले के दौरान नो एंट्री ट्रैफिक जोन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed