फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Root Diversion: Devotees of Bhole will gather on roads vehicles will not ply from 4 o'clock

Root Diversion: सड़कों पर उमड़ेंगे भोले के भक्त... इन मार्गों से निकलें जरा संभलकर, 4 बजे से नहीं चलेंगे वाहन

Sun, 28 Jul 2024 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 09:52 AM IST
सार

सावन के दूसरे सोमवार के लिए आगरा में रविवार शाम से परिक्रमा शुरू हो जाएगी। सड़कों पर शिवभक्तों का रेला होगा। ऐसे में रूट डायवर्ट किया गया है। शाम चार बजे से परिक्रमा मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 
 

विज्ञापन
Root Diversion: Devotees of Bhole will gather on roads vehicles will not ply from 4 o'clock
डायवर्जन

विस्तार

आगरा में भोले बाबा के भक्त रविवार की शाम को नगर परिक्रमा करने के लिए सड़कों पर उमड़ेंगे। रविवार की शाम 4 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। परिक्रमा मार्ग पर बैरियर लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


यह रहेगा परिक्रमा मार्ग
राज राजेश्वर महादेव मंदिर, राजपुर चुंगी तिराहा, फूल सैय्यद चौराहा, माल रोड, पुलिस आयुक्त कार्यालय से बालूगंज पुलिस चौकी चौराहा, छीपीटोला चौराहा, एसबीआई तिराहा, रावली महादेव मंदिर कलेक्ट्रेट तिराहा, पुलिस लाइन रोड, भोगीपुरा चौराहा, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, शंकरगढ़ की पुलिया, रामनगर की पुलिया, बोदला सिकंदरा रोड, सिकंदरा से सब्जी मंडी होते हुए कैलाश महादेव मंदिर, खंदारी चौराहा, भगवान टाकीज, सुल्तानगंज की पुलिया मुगल, बल्केवर महादेव मंदिर, वाटरवर्क्स चौराहा से जीवनी मंडी चौराहा, बेलनगंज से मनकामेश्वर महादेव मंदिर, विक्टोरिया पार्क तिराहा, पुरानी मंडी, ताजव्यू तिराहा, मुगल पुलिया से राजेश्वर महादेव मंदिर तक वाहन नहीं चलेंगे।
विज्ञापन


 

आंतरिक डायवर्जन
-वाटरवर्क्स चौराहा और कमलानगर की ओर से बल्केश्वर मंदिर मेला क्षेत्र में सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
-वाटरवर्क्स से जीवनी मंडी रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

 

-गधापाड़ा तिराहे से जीवनी मंडी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
-सुल्तानगंज की पुलिया चौराहे से गधापाडा की ओर समस्त भारी एवं चार पहिया वाहन बंद रहेंगे।

-पालीवाल पार्क की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन भगवान टॉकीज से एमजी रोड होकर निकाले जाएंगे।
-पालीवाल पार्क से जीवनी मंडी की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा।

 
विज्ञापन

- आंबेडकर पुल एत्माद्दौला की तरफ से कोई भी वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
-जीवनी मंडी चौराहा से कोई वाहन यमुना किनारा हाथी घाट की तरफ नहीं जाएगा।
- विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मंडी की तरफ चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
 

-पुरानी मंडी चौराहा से चार पहिया वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
- मुगल पुलिया पर फतेहाबाद रोड की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
 

-शमसाबाद रोड से राजपुर चुंगी फूल सैय्यद चौराहा तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
-छीपीटोला चौराहे से स्टेट बैंक तिराहे की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
 

-कलेक्ट्रेट तिराहा, पंचकुइयां चौराहा, तहसील चौराहा ,भोगीपुरा चौराहा से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- शाहगंज डबल फाटक से रुई की मण्डी चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं आने दिया जाएगा।
 

-सीओडी. तिराहा से भोगीपुरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा।
-बोदला, सिकंदरा, भगवान टॉकीज, सुल्तानगंज पुलिया पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।

-गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा चौराहे की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed