{"_id":"64ccf7b79f57250277012633","slug":"roof-of-the-room-fell-due-to-rain-in-tundla-family-narrowly-survived-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: टूंडला में बारिश के चलते गिरी कमरे की छत, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: टूंडला में बारिश के चलते गिरी कमरे की छत, बाल-बाल बचा परिवार
Sat, 05 Aug 2023 06:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2023 06:59 AM IST
सार
बारिश के चलते एक कमरे की छत गिर गई। गनीमत ये रही कि उस समय कमरे में कोई नहीं था, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
कमरे की छत गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश अब पुराने व जर्जर मकानों पर भारी पड़ रही है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र में बरसात के चलते दो पक्के मकानों की छतें व दीवारें गिर गईं। हादसे में एक परिवार बाल-बाल बच गया।
कभी तेज कभी रिमझिम बरसात के बीच शुक्रवार सुबह टूंडला के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में दो घटनाएं हुईं। पहली घटना ग्राम पंचायत रसूलाबाद के मजरा ठार बल्दी में हुई। गांव के बीपी सिंह बृहस्पतिवार रात अपने परिवार सहित मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। सुबह पांच बजे के करीब दूसरे कमरे की छत गार्डर पटिया सहित गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर जब वे कमरे से बाहर आए तो उनके होंश उड़ गए। कहीं दूसरा कमरा भी न गिर जाए यह सोचते हुए वे पत्नी बच्चों को नीचे लाए। गनीमत रही जिस कमरे में परिवार सोया था वह कमरा नहीं गिरा। परिजन ने बताया कि मलबे में घरेलू सामान दबकर खराब हो गया।
दूसरी घटना गांव गढ़ी थानी निवासी लक्ष्मी नारायण के पशुवाड़े में हुई। शुक्रवार दोपहर जिस कोठरी में भूसा भरा हुआ था, उसकी दीवार व छत अचानक गिर गई। घटनाओं की जानकारी पर ग्राम प्रधान सरोज देवी मौके पर पहुंच गईं।