फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roof of room collapsed and woman died after being buried under debris In Agra girl is injured

UP News: भरभराकर गिरी कमरे की छत, मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई; बच्ची घायल

Tue, 17 Sep 2024 08:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 08:40 PM IST
सार

आगरा में बारिश के बाद आई नमी से कमरे की छत गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। बच्ची घायल हो गई। 

विज्ञापन
roof of room collapsed and woman died after being buried under debris In Agra girl is injured
पिंकी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे घर की छत गिर गई। उसी समय एक महिला छत पर बैठी थी। उसकी मौत हो गई। जबकि, छोटी बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व टीम ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना जगनेर थाना क्षेत्र के गांव मेवला की है। गांव निवासी पिंकी (45) अपनी भतीजी देविका के साथ छत पर फैलाए गेहूं एकत्रित कर रही थी। तभी बारिश की नमी के चलते कमरे की छत भरभराकर गिर गई। महिला समेत बच्ची मलबे में दब गई। घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों ने महिला व बच्ची को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को जगनेर स्थित निजी चिकित्सालय ले गए। 
विज्ञापन


वहां जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। छोटी बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद थानाध्यक्ष मदन सिंह व राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष मदन सिंह ने बताया महिला की मौत के बाद परिजन ने किसी भी कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed