फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roof of Sharab theka collapsed in Agra s awas vikas colony many people buried under rubble

आगरा में बड़ा हादसा: शराब ठेके की छत भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर चार लोग घायल, मदद को पहुंची पुलिस व दमकल टीम

Sat, 20 Aug 2022 11:10 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 20 Aug 2022 11:10 PM IST
सार

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 में मुख्य मार्ग पर बीयर की दुकान है। इसके बाद देशी और अंग्रेजी शराब के ठेके हैं। देशी का ठेका के अनुज्ञापी वीनस चौहान तो अंग्रेजी की पुष्पारानी के नाम पर हैं। देशी शराब के ठेके की कैंटीन से लगा हुआ अंग्रेजी शराब का ठेका है। कैंटीन और अंग्रेजी की दुकान की छत गिर गई।

विज्ञापन
roof of Sharab theka collapsed in Agra s awas vikas colony many people buried under rubble
मलबे में दबकर घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 स्थित देशी और अंग्रेजी शराब के ठेके की छत शनिवार रात को भरभराकर गिर गईं। हादसे में दो सेल्समैन सहित चार लोग दब गए। हादसे से वहां चीख-पुकार मच गई। ठेकों पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस फोर्स और दमकल पहुंची। तकरीबन 15 मिनट बाद मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला जा सका। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सेक्टर 12 में मुख्य मार्ग पर बीयर की दुकान है। इसके बाद देशी और अंग्रेजी शराब के ठेके हैं। देशी का ठेका के अनुज्ञापी वीनस चौहान तो अंग्रेजी की पुष्पारानी के नाम पर हैं। देशी शराब के ठेके की कैंटीन से लगा हुआ अंग्रेजी शराब का ठेका है। रात तकरीबन नौ बजे हादसा हुआ। कैंटीन और अंग्रेजी की दुकान की छत गिर गई। उस वक्त 10-15 से अधिक लोग कैंटीन में मौजूद थे। मलबे में सभी लोग दब गए। कुछ लोग मलबे से बाहर निकल गए। चीखपुकार मचने पर मार्ग पर वाहन रुक गए। सूचना पर थाना सिकंदरा की फोर्स पहुंच गई। 15 मिनट बाद मलबा हटाकर दबे चार लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन

सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन के मुताबिक, मलबे में दबकर देशी शराब के सेल्समैन रामबाग निवासी संजीव, ग्यासपुरा निवासी उमेश, गाहक किशोरपुरा निवासी त्रिलोकी और लोहामंडी निवासी नवल घायल हो गए। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

छत पर पानी भरने से हुआ हादसा
पुलिस ने हादसे का कारण पता किया। जिसमें सामने आया कि शराब की बिक्री जिन दुकानों में हो रही थी उनकी छत कमजोर हो गई थी। शनिवार को आई बारिश में छत पर पानी भर गया था। इससे छत भरभराकर गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed