फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roof of Hotel Viren Sofitel collapsed in Agra four workers buried under the debris Rescue continues

UP News: आगरा में होटल वीरेन सोफीटेल की छत गिरी, मलबे में दबे चार मजदूर; रेस्क्यू जारी

Sat, 28 Sep 2024 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 12:10 PM IST
सार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। फतेहाबाद रोड पर होटल हावर्ड प्लाजा के सामने होटल वीरेन सोफीटेल की छत गिर गई। छत के नीचे चार मजदूरों के दबे होने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मजदूरों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
roof of Hotel Viren Sofitel collapsed in Agra four workers buried under the debris Rescue continues
आगरा में होटल वीरेन सोफीटेल की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बंसल नगर (ताजगंज) में शनिवार सुबह होटल वीरेन हाॅलिडे होम की जर्जर छत और दीवार भरभराकर गिर गई। काम कर रहे चार श्रमिक मलबे में दब गए। मलबा हटाकर मजदूरों को निकाला गया। निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। होटल प्रबंधन को जर्जर छत और दीवार बनवाने के लिए 1 दिन पहले ही पुलिस ने निर्देश दिया था।
विज्ञापन



 

हादसा सुबह 11 बजे हुआ। जयपुर हाउस निवासी वीरेन कुमार अग्रवाल का वीरेन हाॅलिडे होम होटल है। ताजगंज थाना प्रभारी ने बताया कि बंसल नगर निवासी चंद्रभान वर्मा ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया था कि होटल की तीसरी मंजिल पर लगी पानी की टंकी को तुड़वा दिया गया। मगर, कमजोर पिलर पर बनी छत की सरिया निकल रही हैं। इससे ईंट-पत्थर और सीमेंट के टुकड़े गिरते रहते हैं। कहने के बाद भी होटल प्रबंधन सुनवाई नहीं कर रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत मिलने पर संचालक को निर्माण सही कराने के लिए कहा। शनिवार को काम शुरू कराया गया, 4 मजदूर सीमेंट लगा रहे थे। अचानक दीवार और पिलर के साथ छत गिर गई। मलबे में गांव गुतिला निवासी मजदूर वहीद, पोपला, हीरो व सत्येंद्र दब गए। शोर सुनकर जुटे लोगों ने चारों को मलबे से निकाला। दो की हालत गंभीर है। होटल मालिक ने चारों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed