फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roof of Barauli Ahir's government school fell fortunately the accident happened at night

Agra: बरौली अहीर के सरकारी स्कूल की छत गिरी, गनीमत रही रात को हुआ हादसा

Fri, 25 Aug 2023 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 01:13 PM IST
सार

सरकारी स्कूल की छत इस तरह गिरने से ग्रामीणों में आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का आरोप लगाकर बीएसए से शिकायत की है। 
 

विज्ञापन
roof of Barauli Ahir's government school fell fortunately the accident happened at night
स्कूल की छत का मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरौली अहीर के प्राथमिक विद्यालय करथला की छत का एक हिस्सा बुधवार को भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसा रात में हुआ। सुबह छत गिरी देख प्रधान अध्यापक ने दूसरे स्कूल में कक्षाएं संचालित कराई हैं। क्षेत्रीय लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाते हुए बीएसए से शिकायत की है।

विज्ञापन

लगाया ये आरोप 

क्षेत्रीय लोगों ने स्कूल के निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए बीएसए को पत्र लिखा है। इसमें निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की लापरवाही बताई है। पत्र में लिखा है कि कि एक साल पूर्व ही स्कूल की मरम्मत कराई गई है। निर्माण के वक्त भी इसमें घटिया सामग्री लगाई गई थी, तब तत्कालीन बीएसए से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आधी रात बहू के कमरे के बाहर लगी भीड़: अंदर हो रही थी हलचल...सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ न होगा यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले बीएसए 

बीएसए जितेंद्र गोंड का कहना है कि स्कूलों को निर्देश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं, जर्जर भवन वाले विद्यालयों को आस-पास के स्कूलों में शिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। प्रधान अध्यापकों को बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा संचालित करने को कहा गया है।


ये भी पढ़ें -  दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed