फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roof of 14-year-old school in Agra collapsed children and teachers narrowly escaped

UP: आगरा में प्राइमरी स्कूल की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे बच्चे और शिक्षक; हादसे के वक्त चल रही थी प्रार्थना

Sat, 05 Aug 2023 11:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 11:07 AM IST
सार

खेरागढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की सुबह छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान सभी छात्र-छात्राएं कक्षाओं के बाहर मैदान में प्रार्थना कर रहे थे। इससे बड़ा हादसा टल गया।
 

विज्ञापन
roof of 14-year-old school in Agra collapsed children and teachers narrowly escaped
प्राथमिक विद्यालय की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में खेरागढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बसैया की छत शुक्रवार सुबह भरभराकर ढह गई। शुक्र है कि उस समय बच्चे प्रांगण में प्रार्थना कर रहे थे, अन्यथा बच्चों और शिक्षकों के लिए यह जानलेवा साबित होता। हादसे के बाद स्कूल के बाहर अभिभावकों की भीड़ लग गई, सबकी जुबां पर एक ही बात थी, कि प्रार्थना कर रहे बच्चों को ईश्वर ने बचा लिया अन्यथा भ्रष्टाचार से बनी इमारत उनकी जान ले लेती।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार

विज्ञापन

खेरागढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बसैया की बिल्डिंग का निर्माण साल 2009 में करवाया गया था। विद्यालय के प्रधान अध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इमारत की जर्जर हालत के बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी। शुक्रवार सुबह बारिश के कारण पंजीकृत 42 बच्चों की तुलना में मात्र 12 ही बच्चे विद्यालय आए थे। अभी प्रार्थना ही हो रही थी कि कक्षा की छत भरभराकर गिर पड़ी। जिसके बाद प्रधान अध्यापक पूजा दत्ता ने बच्चों की छुट्टी कर तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी समेत बीएसए को सूचना दी।

रैना नगर में शिफ्ट किया जाएगा स्कूल

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को रैना नगर प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा गांव की ही एक महिला अपने मकान में कक्षाएं संचालन की अनुमति दे रही हैं। वहां की व्यवस्था भी देखी जाएंगी।

ये भी पढ़ें - दामाद कर बैठा ऐसी गलती: सास ने पकड़ा गला, पत्नी ने डंडे से फोड़ दिया सिर; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन

कराएंगे निर्माण कार्य की जांच

स्कूल का निर्माण 2009 में तत्कालीन प्रधान छतर सिंह की देखरेख में कराया था। बीईओ से रिपोर्ट मांगी गई है इसके बाद निर्माण कार्य के दोषियों के खिलाफ भी जांच की कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र गौंड, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

ये भ्रष्टाचार की इंतिहा है

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के अध्यक्ष केशव दीक्षित का कहना है कि शिक्षक बार-बार विभागीय अधिकारियों को जर्जर बिल्डिंग की सूचना देते हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी आंखें मूंदकर बैठे रहते हैंं। बसैया प्राथमिक विद्यालय की छत महज दो इंच मोटी डाली गई थी। इसमें लिंटर की हालत बेहद खराब है। इसकी जांच होनी चाहिए। महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया कि स्कूल के निर्माण में मानकों को ताक पर रखा गया। सरिया को देखकर पता चलता है कि यह 8 एमएम से ज्यादा मोटी नहीं हैं। लिंटर महज दो इंच मोटाई में डाला गया, जबकि यह कम से कम चार से पांच इंच मोटाई में होना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed