{"_id":"6a827199513cd084990566fe","slug":"roof-and-wall-of-under-construction-house-collapse-mason-dies-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत-दीवार ढही, मलबे में दबे राजमिस्त्री की मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत-दीवार ढही, मलबे में दबे राजमिस्त्री की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 17 Aug 2026 07:57 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:57 AM IST
सार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत और दीवार ढहने से मलबे में दबे राजमिस्त्री रामनरेश की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य मजदूर घायल है, जबकि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
छत का मलबा।
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक निर्माणाधीन मकान की छत और दीवार अचानक ढह गई जिसके मलबे में दबकर राजमिस्त्री रामनरेश (40) की उपचार के दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। दूसरे मजदूर सोनवीर का उपचार चल रहा है।
मृतक की पत्नी कुसुमा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मकान मालिक सूरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन ने हादसे के बाद रामनरेश को समय पर अस्पताल न पहुंचाने का आरोप लगाया है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सीता नगर स्थित बीएसए फैक्टरी वाली गली में हुई। ग्राम लोधई निवासी रामनरेश राजमिस्त्री का काम करते थे। वह गांव के ही सोनवीर पुत्र इंदर सिंह के साथ करीब एक महीने से सूरज निवासी बीएसए फैक्टरी वाली गली, सीता नगर के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। शाम को जब दोनों मजदूर निर्माण कार्य में जुटे थे, तभी मकान की छत और दीवार एक साथ ढह गईं।
मृतक की पत्नी कुसुमा का आरोप है कि मकान मालिक की ओर से उनके पति को तत्काल अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। हालत बिगड़ने पर बेटे करन ने किसी तरह ऑटो की व्यवस्था कर रामनरेश को एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी का कहना है कि यदि समय पर उपचार मिल जाता तो संभव है कि उनके पति की जान बच जाती।
विज्ञापन
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।