{"_id":"61b78dd1153e1a503027a2b9","slug":"rohit-of-alipurkheda-raised-the-value-of-the-district-mainpuri-news-agr517682317","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलीपुरखेड़ा के रोहित ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलीपुरखेड़ा के रोहित ने बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन
मैनपुरी। आलीपुर खेड़ा निवासी रोहित ने उत्तराखंड के देहरादून में ओपन वर्ग वेट में लिफ्ट और बेंच प्रेस में स्वर्ण पदक व कांस्य पदक अपने नाम किया है। उनकी इस सफलता पर नगर के लोगों ने बधाई दी है।
विकासखंड सुल्तानगंज के ग्राम आलीपुर खेड़ा निवासी रोहित श्रीवास्तव ने उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित ओपन वर्ग 75 किलो वेटलिफ्ट में 160 किलो भार उठाकर पहला स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बेंच प्रेस में 95 किलो भार उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वीवा फिटनेस की तरफ से रोहित ने स्वर्ण पदक व कांस्य पदक हासिल किया। देहरादून में मुख्य अतिथि पावर लिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर सुनील लोचाब, कोच दीपक वर्मा ने पदक दिए। रोहित को पहले एक स्वर्ण पदक व एक रजत पदक हरियाणा के तरफ से मिल चुका है।
रोहित की उपलब्धि पर कस्बा निवासी सर्वेश शाक्य, सुधीर राजपूत, रनवीर शाक्य, सर्वेश चक, प्रमोद सक्सेना, पिंकू कश्यप, अभिलाख सिंह राजपूत, टीटू लोधी, नीतू सिंह, राजेश प्रधान, सुखवीर यादव, नीरव पांडेय, चांद मियां आदि ने बधाई दी है।