{"_id":"570fe6174f1c1b16384a6e0d","slug":"rohit-kanhaiyaa-picture-in-ambedkar-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर शोभायात्रा में कन्हैया-वेमुला की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर शोभायात्रा में कन्हैया-वेमुला की झांकी
अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा में हैदराबाद के छात्र रोहित वेमुला की मौत पर सवाल और जेएनयू के कन्हैया कुमार के संदेश की झांकियों के माध्यम से केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया गया। न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिनों पर, बल्कि मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की शैक्षिक योग्यता पर भी सवाल उठाए हैं।
बता दें कि इस मुद्दे पर संसद में भी काफी बहस हो चुकी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने रोहित वेमुला की मौत पर केंद्र सरकार पर तमाम आरोप लगाए थे।
खंदारी क्षेत्र में कुछ झांकियां तैयार की गईं। रोहित वेमुला द्वारा आत्महत्या किए जाने के लिए स्मृति ईरानी को जिम्मेदार ठहराया है। दोनों की तस्वीर प्रदर्शित कर लिखा है कि ‘जिस देश का एचआरडी मिनिस्टर अनपढ़ हो, उस देश का पीएचडी छात्र आत्महत्या ही करेगा।’ कन्हैया कुमार की झांकी को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया है। इसमें उसके भाषणों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल किया कि आखिर कब आएंगे अच्छे दिन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पोस्टर पर वह संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने अंबेडकर की तारीफ की थी। कई राजनीतिक दलों पर भी कटाक्ष किया है।
कन्हैया के संदेश
इस झांकी में कन्हैया कुमार के संदेश को प्रमुखता से प्रचारित किया गया है। ‘हम लेकर रहेंगे आजादी, संघवाद से आजादी, मनुवाद से आजादी, पूंजीवाद से आजादी, भूखमरी से आजादी।’
विज्ञापन
कठघरे में केंद्र सरकार, कठेरिया मुख्य अतिथि
डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक तरफ केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाली झांकी निकाली जा रही है, दूसरी तरफ जयंती के अवसर पर गधापाड़ा में आयोजित मुख्य आयोजन में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं।
अंबेडकर जयंती की विज्ञप्तियां
संस्थाओं ने मनाई अंबेडकर जयंती
भैंरो बाजार स्थित कार्यालय पर सेल्फ फाइनेंस हायर एजूकेशन टीचर्स एसोसिएशन ने संगोष्ठी की। संगोष्ठी में डा. वीरेंद्र सिंह, डा. अनूप कुमार गोयल, डा. उमाशंकर, डा. मुकेश वशिष्ठ, डा. हरिविलास ने विचार व्यक्त किए।
सिकंदरा बोदला डाक्टर एसोसिएशन और डा. बीआर अंबेडकर समाज एकता परिषद ने पश्चिमपुरी स्थित दौजीराम पार्टी प्लेस में मनाई।
डा. अंबेडकर शिक्षा समिति ने अंबेडकर पार्क, बोदला पर जयंती का कार्यक्रम किया। समिति के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार चंदन ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
मंडलीय विकलांग सेवा समिति ने मगटई, बिचपुरी रोड स्थित कार्यालय में जयंती पर कार्यक्रम हुआ। समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह नीलम ने बाबा साहब के शिक्षित बनने के मंत्र को अपनाने पर जोर दिया।
नगला जऊपुरा, बिचपुरी ब्लाक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आशा कार्यकत्री सरोज ने कार्यक्रम किया।
कालिंदी विहार स्थित जिलाध्यक्ष उदयवीर कुशवाहा के आवास पर महान दल के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब पर अपने विचार रखे।
नेहरू युवा विकास संगठन ने नेहरू युवा केंद्र, आगरा के तत्वावधान में डीआर पब्लिक स्कूल लोहागढ़ में राष्ट्रीय एकता संगोष्ठी आयोजित की। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य गोर्धन सिंह, शिवदयाल सिंह, नवाब सिंह, सोम प्रकाश, राज नारायण मौजूद रहे।
भारतीय कोली/कोरी समाज महासंघ ने खेमेश्वर नाथ मंदिर में कार्यक्रम हुआ। नरेश चंद कोली, जीके शाक्य, मनोज माहौर, सुरेश माहौर आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश दलित एकता परिषद ने वाल्मीकि पुरम स्थित वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में धूमधाम से जयंती मनाई। कार्यक्रम में एसके इकलौसिया, रतन लाल डागौर, महंत मोहनदास, रामवीर सिंह, नारायन सिंह मौजूद रहे।